सबसे बड़े गुनाहगार कर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान: बिहार में अवैध मीट शॉप होंगे बंद, बिना लाइसेंस नहीं खुलेगी दुकान BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो .... राज्यसभा जाने से पहले बिहार के 6 लाख शिक्षकों को गिफ्ट देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, करोड़ों छात्र-छात्राओं को भी मिलेगी राहत Bihar News: हड़ताली CO को अंतिम चेतावनी, कल शाम तक काम पर लौटें वरना..., डिप्टी CM का ऐलान - जनहित से समझौता नहीं BIHAR NEWS : दिनदहाड़े बाइक सवार युवक की हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी! पूरी खबर पढ़ें
07-Mar-2025 01:00 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News : राज्य में चिकित्सकों की बंपर बहाली होगी। सभी अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की भी तैनाती की जाएगी। वेलनेस सेंटरों को और बेहतर बनाया जाएगा। राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था पटरी पर लाने के लिए एनडीए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। अस्पतालों में डॉक्टरों की नियुक्ति की जा रही है, दवा से लेकर आवश्यक उपकरणों तक की व्यवस्था की जा रही है।
चुनावी साल में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने आज सदन में कहा कि और डॉक्टरों की बहाली की जा रही है। सदन में स्वास्थ्य मंत्री ने डॉक्टरों की कमी पर जवाब देते हुए कहा कि विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी के 3623 पद, सामान्य चिकित्सा पदाधिकारी के 667 एवं दंत चिकित्सक के 808 रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए अधियाचना बिहार तकनीकी सेवा आयोग को भेजी जा चुकी है। जल्द ही इन पदों पर बहाली होगी। सरकार को लोगों के स्वास्थ्य की चिंता है और स्वस्थ बिहार के लिए सरकार तेजी से काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी की नियुक्ति के लिए विज्ञापन भी प्रकाशित किया जा चुका है। सामान्य चिकित्सा पदाधिकारी एवं दंत चिकित्सकों की बहाली के लिए विज्ञापन प्रकाशन की प्रकिया अंतिम चरण में है। आयोग से योग्य अभ्यर्थियों की अनुशंसा प्राप्त होने के पश्चात चिकित्साकों की नियुक्ति की जाएगी। हर अस्पताल की व्यवस्था दुरूस्त की जाएगी। जितने डॉक्टरों की जरूरत होगी, सरकार नियुक्ति करने के लिए तैयार है।