ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: हड़ताली CO को अंतिम चेतावनी, कल शाम तक काम पर लौटें वरना..., डिप्टी CM का ऐलान - जनहित से समझौता नहीं BIHAR NEWS : दिनदहाड़े बाइक सवार युवक की हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी! पूरी खबर पढ़ें BIHAR NEWS : बेगूसराय में दिनदहाड़े Axis बैंक लूट! 6 नकाबपोश बदमाशों ने 3-4 लाख रुपये लूटे, गार्ड घायल Bihar News: क्लासमेट की पिटाई से छात्रा की मौत, परिजनों ने शिक्षक पर लगाया गंभीर आरोप BIHAR NEWS : SP के बॉडीगार्ड की दबंगई ! गैस एजेंसी संचालक को धमकी देकर बिना पैसे दिए जबरन उठाया सिलेंडर, ऑडियो और CCTV फूटेज हुआ वायरल कोर्ट में हुआ हंगामा! पत्नी, पति और प्रेमी आमने-सामने, 5 साल का मासूम फंसा बीच में – आप भी पढ़ें कौन ले गया बच्चे को? BIHAR NEWS : शराब के नशे में धुत ASI ने मचाया हंगामा, ग्रामीणों ने बनाया बंधक ! थाने की पुलिस ने खुद किया गिरफ्तार BIHAR NEWS : अब कारा कर्मियों को मिलेगा आरामदायक घर! बिहार सरकार बनाएगी 44 आधुनिक आवासीय भवन, जानिए कितने रुपए होंगे खर्च मछली कारोबार विवाद में खूनी खेल! चौकीदार के साले की पीट-पीटकर हत्या, फिर मारी गोली patna train accident : पटना-दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड पर दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आए तीन मजदूर, मौके पर मौत

Home / bihar / patna-news / पटना से बेगूसराय की दूरी होगी कम, हाई-स्पीड ट्रैफिक के लिए नया रूट...

पटना से बेगूसराय की दूरी होगी कम, हाई-स्पीड ट्रैफिक के लिए नया रूट तैयार

31 मई तक एशिया के सबसे चौड़े छह लेन केबल ब्रिज को लोगों के लिए खोलने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभी 95 फीसदी काम पूरा कर लिया गया है। औंटा-सिमरिया छह लेन गंगा पुल सह सड़क का काम अंतिम चरण में है।

11-Mar-2025 09:39 PM

By First Bihar

BIHAR NEWS: बिहार को 6 लेन पुल जल्द मिलेगा। 1710 करोड़ की लागत के बन रहा औंटा-सिमरिया सिक्स लेन गंगा पुल 31 मई तक तैयार होगा। जहां 100 की स्पीड में गाड़ियां दौड़ेंगी। जिसके बाद पटना-बेगूसराय का सफर आसान हो जाएगा। इससे महात्मा गांधी सेतु का दबाव कम होगा। इससे औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। बेगूसराय के उद्योगों के लिए यह नई लाइफलाइन बनेगा। इस पुल के बनने से बेगूसराय, समस्तीपुर, खगड़िया और कटिहार से पटना आना आसान हो जाएगा। 


बिहार में पटना और बेगूसराय को जोड़ने वाला औंटा-सिमरिया छह लेन गंगा पुल जल्द ही आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। इस पुल की कुल लंबाई 8.15 किमी है, जिसमें 1.865 किमी लंबा मुख्य पुल शामिल है। परियोजना का 95% कार्य पूरा हो चुका है, और 31 मई तक इसे चालू करने का लक्ष्य रखा गया है। इस पुल पर वाहन 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकेंगे, जिससे यात्रा का समय कम होगा और राजेंद्र सेतु व गांधी सेतु पर यातायात का दबाव घटेगा।


 6 लेन पुल की खासियत:

 कुल लागत: ₹1710.73 करोड़

लंबाई: 8.15 किमी (1.865 किमी मुख्य पुल)


बनने वाली संरचनाएं:

एक रेल ओवरब्रिज

दो रेल अंडर ब्रिज

एक वाहन अंडरपास

दो हल्के वाहनों के लिए अंडरपास


11 पुलियों का निर्माण

एशिया का सबसे चौड़ा छह लेन केबल ब्रिज (चौड़ाई: 34 मीटर)

आधुनिक तकनीक: सिंगल वेल फाउंडेशन और डोज्ड स्टे केबल


औद्योगिक विकास को मिलेगा बढ़ावा

इस SIX LANE पुल के चालू होने से बेगूसराय औद्योगिक क्षेत्र को काफी लाभ मिलेगा। बरौनी रिफाइनरी, खाद कारखाने और थर्मल पावर स्टेशन जैसे प्रमुख उद्योगों के लिए यह एक तेज और सुगम मार्ग प्रदान करेगा। इससे भारी मालवाहक वाहनों की आवाजाही आसान होगी, लॉजिस्टिक्स लागत घटेगी और उद्योगों की उत्पादन क्षमता बढ़ेगी।


यात्रा होगी आसान और तेज

बेगूसराय, समस्तीपुर, खगड़िया और कटिहार से पटना आने-जाने वाले लोगों को यह पुल वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराएगा। गंगा नदी पर मौजूदा सिमरिया पुल के समानांतर बनाए जा रहे इस पुल से यात्रा पहले की तुलना में कई गुना तेज और सुरक्षित होगी।