Bihar News: हड़ताली CO को अंतिम चेतावनी, कल शाम तक काम पर लौटें वरना..., डिप्टी CM का ऐलान - जनहित से समझौता नहीं BIHAR NEWS : दिनदहाड़े बाइक सवार युवक की हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी! पूरी खबर पढ़ें BIHAR NEWS : बेगूसराय में दिनदहाड़े Axis बैंक लूट! 6 नकाबपोश बदमाशों ने 3-4 लाख रुपये लूटे, गार्ड घायल Bihar News: क्लासमेट की पिटाई से छात्रा की मौत, परिजनों ने शिक्षक पर लगाया गंभीर आरोप BIHAR NEWS : SP के बॉडीगार्ड की दबंगई ! गैस एजेंसी संचालक को धमकी देकर बिना पैसे दिए जबरन उठाया सिलेंडर, ऑडियो और CCTV फूटेज हुआ वायरल कोर्ट में हुआ हंगामा! पत्नी, पति और प्रेमी आमने-सामने, 5 साल का मासूम फंसा बीच में – आप भी पढ़ें कौन ले गया बच्चे को? BIHAR NEWS : शराब के नशे में धुत ASI ने मचाया हंगामा, ग्रामीणों ने बनाया बंधक ! थाने की पुलिस ने खुद किया गिरफ्तार BIHAR NEWS : अब कारा कर्मियों को मिलेगा आरामदायक घर! बिहार सरकार बनाएगी 44 आधुनिक आवासीय भवन, जानिए कितने रुपए होंगे खर्च मछली कारोबार विवाद में खूनी खेल! चौकीदार के साले की पीट-पीटकर हत्या, फिर मारी गोली patna train accident : पटना-दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड पर दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आए तीन मजदूर, मौके पर मौत
14-Mar-2025 02:30 PM
By First Bihar
INDIAN RAILWAY : देश के अंदर रेल से तीर्थ यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए यह क़ाफी अच्छी खबर है। भारतीय रेलवे भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या और मां सीता के तीर्थ जनकपुर के बीच सीधी ट्रेन चलने वाली है। भारत और नेपाल के बीच नियमित रेल सेवा जल्द शुरू हो सकती है। अयोध्या से गोरखपुर के रास्ते जनकपुर तक सीधी नियमित रेल सेवा को लेकर दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों के बीच मंथन अंतिम दौर में है।
रेलवे इस ट्रेन को बिहार के मुजप्फरपुर,समस्तीपुर और दरभंगा के रास्ते चलाने के विकल्प पर भी चर्चा कर रही है। वर्तमान समय में नेपाल और भारत के बीच मैत्री सेवा के रूप में दो जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।
जानकारी हो कि, बीते दिनों एनईआर और ईसीआर के अफसरों ने दिल्ली में नेपाल रेलवे के अधिकारियों के साथ बैठक में अयोध्या-जनकपुर रेल सेवा के रूट के विकल्पों पर चर्चा की। बैठक में आसपास के भारतीय स्टेशनों से जनकपुर तक मेमू ट्रेन और मालगाड़ी चलाने की योजना पर भी बात हुई। बैठक में शामिल पूर्व मध्य रेलवे (पूमरे) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दोनों देशों के अधिकारियों ने रेल परिचालन को लेकर जल्द औपचारिकताओं को पूरा करने की बात पर सहमति जताई।
रेलवे बोर्ड के ट्रैफिक विभाग ने एनईआर, ईसीआर और एनआर से अयोध्या-जनकपुर रेल सेवा का शेड्यूल तैयार करवाया है। इसे भी बैठक में पेश किया गया। ट्रेन परिचालन के लिए रूट के दो विकल्प तैयार किए गए हैं। इसमें एक गोरखपुर से वाया मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा होते हुए जयनगर और जनकपुर है। दूसरा वैकल्पिक रूट गोरखपुर से वाया नरकटियागंज, रक्सौल, दरभंगा होते हुए जनकपुर है। दोनों देशों के अधिकारियों की इस बैठक के बाद दूतावास स्तर से भी इस दिशा में कवायद शुरू हो गई है।