ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला

Home / bihar / patna-news / 10-10 हजार कब दोगे? नाराज जीविका दीदियों ने JDU कार्यालय को घेरा, नीतीश...

10-10 हजार कब दोगे? नाराज जीविका दीदियों ने JDU कार्यालय को घेरा, नीतीश सरकार पर लगाए यह आरोप

CM Mahila Rojgar Yojana: पटना में नाराज जीविका दीदियों ने JDU कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने 10-10 हजार रुपये न मिलने और भ्रष्ट अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से न्याय की मांग की।

22-Jan-2026 04:11 PM

By FIRST BIHAR

CM Mahila Rojgar Yojana: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं के लिए बड़ा तोहफा दिया था। मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत रोजगार के लिए करीब डेढ़ करोड़ से अधिक महिलाओं के खातों में 10-10 हजार रुपये भेजे गए थे हालांकि, जीविका से जुड़ी कई महिलाएं अब भी वंचित हैं और अब उनके धैर्य ने जवाब दे दिया है।


दरअसल, इसी को लेकर 22 जनवरी 2026 को पटना में कुछ महिलाओं ने प्रदर्शन किया। 20-25 जीविका दीदियां जेडीयू कार्यालय के बाहर इकट्ठा हुईं और सरकार के खिलाफ विरोध जताया। ये सभी जीविका दीदियां भागलपुर जिले के सुल्तानगंज प्रखंड की रहने वाली थीं। उन्होंने बताया कि नियमानुसार आवेदन किया गया था, लेकिन महीनों बीत जाने के बावजूद अब तक राशि नहीं मिली।


महिलाओं ने आरोप लगाया कि सरकार के भ्रष्ट अधिकारियों ने पैसा देने के बजाय कुछ दीदियों के खिलाफ केस कर दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से न्याय की गुहार लगाई और मांग की कि जल्द से जल्द बकाया राशि उन्हें मिले तथा दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।


नाराज जीविका दीदियों का कहना था कि चुनाव से पहले सरकार ने यह वादा किया कि हर महिला को रोजगार करने के लिए 10-10 हजार रुपए मिलेंगे लेकिन चुनाव जीतते ही सरकार का रैवाया बदल गया और अब पैसे देने में आनाकानी कर रही है। महिलाओं बड़ी उम्मीद के साथ जीविका से जुड़ी तो जरूर लेकिन उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया।


उनका कहना था कि शहरी क्षेत्र की ऐसी बहुत सी महिलाएं हैं जो ऑनलाइन तरीके से जीविका से तो जुड़ीं लेकिन उन्हें अभी तक 10-10 हजार रुपए नहीं मिल सके हैं। पैसों का इंतजार करते-करते आखें पथरा गईं लेकिन अब तक 10 हजार रुपए नहीं मिले, जिसको लेकर महिलाओं में नाराजगी है। 


वहीं एक अन्य जीविका दीदी का कहना था कि शहरी क्षेत्र में तो बड़ी संख्या में महिलाओं ने ऑनलाइन आवेदन किया लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में जीविका सचिव के द्वारा लापरवाही बरती गई और बड़ी संख्या में महिलाएं चाहते हुए भी जीविका से नहीं जुड़ सकीं। जीविका से नहीं जुड़ने के कारण ऐसी महिलाओं को योजना का लाभ नहीं मिल सका और अब ग्रामीण महिलाएं खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है।


बता दें कि इस योजना के लिए आवेदन करने वाला पोर्टल 31 दिसंबर 2025 को बंद कर दिया गया था। हालांकि सरकार ने स्पष्ट किया है कि योजना अभी भी सक्रिय है और लाभान्वित महिलाओं को पैसा मिल रहा है। सरकार ने भ्रम फैलने की बात पर ध्यान दिलाते हुए कहा कि योजना बंद नहीं हुई है हालांकि की अभी भी बड़ी संख्या में ऐसी महिलाएं हैं जिन्हें योजना की पहली किस्त यानी 10-10 हजार रुपए नहीं मिले हैं और उन्होंने इसकी आशा भी छोड़ दी है।