बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण का रास्ता साफ, नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मिला साइट क्लीयरेंस; विकास को मिलेगी नई उड़ान बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण का रास्ता साफ, नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मिला साइट क्लीयरेंस; विकास को मिलेगी नई उड़ान एक्शन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार: अपने गृह क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा, निर्माणाधीन स्कूल भवन और ROB को देख दिये ये निर्देश बिहार में नशे की खेती: अफीम के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, नष्ट की गई लाखों की फसल बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार: रिश्वतखोरी के मामले में दारोगा सेवा से बर्खास्त, DIG के एक्शन से हड़कंप Bihar CM : CM नीतीश ने RCD के बड़े अधिकारी को हड़काया, अधिकारी ने हाथ जोड़कर मांगी 1 महीने की मोहलत बिहार में रक्षा विभाग की 9.36 एकड़ जमीन से हटेगा अतिक्रमण, पांच सदस्यीय कमेटी गठित BIHAR NEWS : नाले से अज्ञात युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी; पुलिस पहचान में जुटी बीआरएबीयू में सर्टिफिकेट से हिंदी हटाने पर हंगामा, प्रमोशन पर भी शुरू हुई बहस UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका
03-Mar-2025 12:22 PM
By KHUSHBOO GUPTA
Bullet Train In Bihar: बिहार में बुलेट ट्रेन दौड़ने वाली है। राज्य में हाईस्पीड रेल कॉरिडोर के निर्माण की दिशा में बड़ी प्रगति हुई है। पटना समेत बिहार के पांच जिलों में बुलेट ट्रेन के एलिवेटेड ट्रैक कॉरिडोर का निर्माण जल्द ही शुरू होने वाला है। अगस्त तक नेशनल हाईस्पीड रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (NHRCL) इसकी डीपीआर यानी डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कर लेगा। दो-तीन महीनों में एजेंसी का चयन किया जाएगा, जिसके बाद सर्वे कराकर काम शुरू हो जाएगा।
नेशनल हाईस्पीड रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (NHRCL) जल्द ही डीपीआर तैयार करने के लिए एक एजेंसी का चयन करेगा। देश में मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के बाद केंद्र सरकार अब वाराणसी-पटना-हावड़ा हाईस्पीड रेल कॉरिडोर पर तेजी से काम कर रही है। पहले फेज में वाराणसी से पटना होते हुए हावड़ा तक एलिवेटेड ट्रैक बनाया जाएगा, जबकि दूसरे फेज में दिल्ली से वाराणसी तक इसका विस्तार किया जाएगा। पटना में फुलवारीशरीफ एम्स के पास बुलेट ट्रेन स्टेशन प्रस्तावित है। पटना जिले में बुलेट ट्रेन के लिए 60.90 किमी एलिवेटेड ट्रैक का निर्माण होगा।
इस प्रोजेक्ट के लिए 135.06 हेक्टेयर भूमि की आवश्यकता होगी, जिसके लिए 58 गांवों में जमीन चिह्नित की गई है। एलिवेटेड ट्रैक निर्माण में करीब 3,881 पेड़ बाधा बन सकते हैं। जिन्हें ट्रांसप्लांट करने या हटाने के लिए वन विभाग से एनओसी लेना होगा। परमिशन मिलने के बाद पटना में बुलेट ट्रेन ट्रैक का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।