Bihar Politics : 'नीतीश कुमार का कार्यकाल हमेशा से बेदाग रहा...', बोले अमित शाह- केंद्र आने से बिहार और देश दोनों को होगा फायदा नीतीश कुमार के फैसले से पैतृक गांव कल्याण बिगहा के लोगों में भारी नाराजगी, BJP को दे दी यह बड़ी चेतावनी नीतीश कुमार के फैसले से पैतृक गांव कल्याण बिगहा के लोगों में भारी नाराजगी, BJP को दे दी यह बड़ी चेतावनी UPI पेमेंट में बड़ा बदलाव: अब UPI ID या मोबाइल नंबर डालकर नहीं कर पाएंगे भुगतान, जानें नया तरीका BIHAR NEWS : बिहार में BJP का उदय ! पढ़िए JDU के आगे 'सीनियर' बनने की पूरी टाइमलाइन; कब कैसे बदली रणनीति MPs Salary: राज्यसभा सांसदों को मिलती है कितनी सैलरी? जानिए सुविधाएं और उनके अधिकार BIHAR NEWS : बिहार के नए युग की नई तस्वीर ! CM आवास के इस फोटो में छिपा बड़ा संदेश, जानिए क्या है इसके राजनीतिक मायने नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर आया चिराग पासवान का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले LJP(R) चीफ? नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर आया चिराग पासवान का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले LJP(R) चीफ? Bihar News : 20 साल तक बिहार में चला Nitish Kumar का जादू, BJP से गठबंधन कई बार बिगड़ा और कई बार बना; पढ़िए क्या रहा है हिस्ट्री
22-Dec-2025 08:50 PM
By First Bihar
PATNA: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन पदभार संभालने के बाद पहली दफे मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर पटना आ रहे हैं. बिहार बीजेपी ने नितीन नबीन के स्वागत को लेकर भव्य तैयारियां की है. एयरपोर्ट से लेकर मिलर हाईस्कूल मैदान और बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में नितिन नबीन के ऐतिहासिक स्वागत की तैयारी की गयी है.
नितिन नबीन अपने दौरे में न सिर्फ अपने अभिनंदन समारोह में भाग लेंगे, बल्कि पार्टी के पदाधिकारियों के साथ सांसद, विधायक और दूसरे प्रमुख नेताओं के साथ बैठक भी करेंगे. पार्टी ने अपने तमाम नेताओं को पटना में मौजूद रहने को कहा है. अपने पटना प्रवास के दौरान नितिन धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे, साथ ही राज्य के शीर्ष संवैधानिक पदाधिकारी और पार्टी नेताओं से मुलाकात करेंगे.
तय कार्यक्रम के अनुसार, नितिन नबीन मंगलवार दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां उनका भव्य स्वागत होगा. इसके बाद उनका रोड शो शुरू होगा. इस दौरान वे बेली रोड स्थित राजवंशी नगर स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे.
धार्मिक कार्यक्रम के बाद नितिन नबीन शहर के प्रमुख स्थलों पर जाकर महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. वे सबसे पहले बेली रोड पर हाईकोर्ट के पास भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे. इसके बाद आयकर गोलंबर स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण करेंगे.
दोपहर करीब 2 बजकर 15 मिनट पर नितिन नबीन मिलर हाई स्कूल पहुंचेंगे, जहां उनके सम्मान में एक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया है. इस कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे.
शाम 4 बजे नितिन नबीन राजभवन पहुंचकर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से शिष्टाचार मुलाकात करेंगे. इसके बाद शाम 7 बजकर 30 मिनट पर वे भाजपा प्रदेश कार्यालय स्थित अटल सभागार में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेंगे. इस बैठक में पार्टी के सांसद, विधायक, विधान परिषद सदस्य और प्रदेश के प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहेंगे. बीजेपी नेताओं का कहना है कि नितिन नबीन का यह दौरा काफी अहम है. पार्टी कार्यकर्ताओं में उनके आगमन को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है.