ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : शराब के नशे में धुत ASI ने मचाया हंगामा, ग्रामीणों ने बनाया बंधक ! थाने की पुलिस ने खुद किया गिरफ्तार BIHAR NEWS : अब कारा कर्मियों को मिलेगा आरामदायक घर! बिहार सरकार बनाएगी 44 आधुनिक आवासीय भवन, जानिए कितने रुपए होंगे खर्च मछली कारोबार विवाद में खूनी खेल! चौकीदार के साले की पीट-पीटकर हत्या, फिर मारी गोली patna train accident : पटना-दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड पर दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आए तीन मजदूर, मौके पर मौत बिहार में मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा नेटवर्क का भंडाफोड़, दरभंगा-पटना से 5 गिरफ्तार, 345 ग्राम हीरोइन बरामद BIHAR NEWS : जमीन बंटवारे का खूनी खेल! शराब के नशे में मां की बेरहमी से हत्या, गांव में हडकंप का माहौल बैंड-बाजों के साथ अनंत सिंह का स्वागत,जेल से बाहर आने के बाद कहा - अब जनता का काम करेंगे... Bihar Politics : शरद यादव से ललन सिंह तक; अब फिर नीतीश कुमार बने JDU के बॉस, जानिए अब तक कितनी दफा संभाल चुके हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व वंदे भारत की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से हुआ घायल, इलाज के दौरान मौत; स्टेशन पर मची अफरातफरी Bihar news : पिघली सियासी दूरी ! चिराग पासवान ने चाचा पशुपति पारस के छुए पैर,तस्वीर वायरल; क्या खत्म होगी नाराजगी?

Home / bihar / patna-news / Bihar Weather News: बिहार में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, इन जिलों...

Bihar Weather News: बिहार में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश की संभावना

Bihar Weather News: बिहार में मौसम का मिजाज बदलते देखा जा रहा है। बिहार के अलग-अलग जिलों में अलग-अलग तरह के मौसम का असर दिख रहा है. अगले 3 दिनों में इन जिलों में बारिश की संभावना.

17-Mar-2025 05:54 PM

By First Bihar

Bihar Weather News: बिहार में मौसम का मिजाज बदलते देखा जा रहा है। बिहार के अलग-अलग जिलों में अलग-अलग तरह के मौसम का असर दिख रहा है ऐसे में पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, राज्य के पश्चिमी चंपारण और गोपालगंज जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा, अन्य जिलों में भी बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलीं। पिछले कुछ दिनों से तापमान में तेजी देखी जा रही थी, लेकिन बारिश और बादल छाए रहने की वजह से गर्मी से राहत मिली है।


मौसम विभाग की ओर से सूचित किया गया है कि 20 से 22 मार्च के बीच राज्य में बारिश होने की संभावना है। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 20, 21 और 22 मार्च को बज्रपात होने ही संभावना जताई गई है। वहीं मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। बारिश के साथ-साथ कुछ इलाकों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं, जिससे तापमान में गिरावट होगी।


राज्य में पिछले कुछ दिनों में काफी गर्मी मासुस की गयी। कई जगह अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका था, जिससे लोग गर्मी और उमस से परेशान हो गए थे, लेकिन अब बारिश और रेनफॉल एक्टिविटी की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अगले दो दिनों में तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक कमी आने की संभावना है। हालांकि, इसके बाद फिर से गर्मी बढ़ सकती है, लेकिन अभी के लिए लोगों को राहत मिलने वाली है। 


मौसम विभाग के निदेशक आशीष कुमार ने बताया है कि राज्य में अगले कुछ दिनों तक बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में बारिश भी होगी। उन्होंने लोगों से बज्रपात होने की संका जताते हुए लोगों को इस खतरे से सतर्क रहने की अपील की हैं। साथ ही बारिश के दौरान बिजली के खंभों, पेड़ों या खुले स्थानों से बचने की सलाह दी है।