Bihar CM : CM नीतीश ने RCD के बड़े अधिकारी को हड़काया, अधिकारी ने हाथ जोड़कर मांगी 1 महीने की मोहलत बिहार में रक्षा विभाग की 9.36 एकड़ जमीन से हटेगा अतिक्रमण, पांच सदस्यीय कमेटी गठित BIHAR NEWS : नाले से अज्ञात युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी; पुलिस पहचान में जुटी बीआरएबीयू में सर्टिफिकेट से हिंदी हटाने पर हंगामा, प्रमोशन पर भी शुरू हुई बहस UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका पटना से बख्तियारपुर रवाना हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, गांव में लोगों और परिवार से करेंगे मुलाकात Bihar Workers : ETP टैंक में उतरते ही दम घुटने से बिहार के तीन मजदूरों की मौत, एक की हालत गंभीर बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग
11-Mar-2025 11:08 AM
By First Bihar
Bihar Teacher Transfer : राज्य के सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक अब अपनी इक्षा से ट्रांसफर-पोस्टिंग पा सकेंगे, इस पर विचार के लिए विद्यालय स्तर पर रिक्ति एवं सरप्लस शिक्षकों का ब्यौरा 12 मार्च तक ई-शिक्षाकोष पर अपलोड करने को कहा गया है. जिसके बाद इसे अपडेट कर इसका अनुमोदन किया जाएगा.
बताते चलें कि ट्रांसफर-पोस्टिंग के लिए 13 मार्च से सोफ्टवेयर चलना शुरू हो जाएगा, एक बार शुरू हो जाने पर फिर इसमें संशोधन की कोई सम्भावना नहीं. इसके लिए जिला शिक्षा पदाधिकारियों एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों के संयुक्त हस्ताक्षर से सर्टिफिकेट भी लिए जाएँगे. इस बारे में एस सिद्धार्थ ने सभी शिक्षा पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश जारी कर दिया है.
चूँकि एक बार सोफ्टवेयर चलाए जाने पर उसमें कोई संशोधन नहीं हो सकता, इसलिए अपर मुख्य सचिव ने जिला शिक्षा पदाधिकारियों को यह सुनिश्चित करने को कहा है कि ई-शिक्षाकोष पर सभी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों की संख्या, उनका नाम, एवं अन्य जरुरी विवरण सही तरह से अपलोड करवाएं जाएं, गलती होने पर सख्ती का सामना करना पड़ेगा और भविष्य में उसमें बदलाव भी मुश्किल है. इसका नुकसान भी शिक्षकों को ही झेलना होगा.
बताते चलें कि राज्य के अलग-अलग विद्यालयों में कई शिक्षक-शिक्षिका ऐसे हैं जो अपना तबादला करवाना चाहते हैं, ऐसे में यह उनके लिए एक सुनहरा मौका है, वह सतर्क रहकर बिना किसी गलती के अपना डाटा ई शिक्षा कोष पर अपलोड करें ताकि आने वाले दिनों में उन्हें इसका लाभ मिल सके.