BIHAR NEWS : शराब के नशे में धुत ASI ने मचाया हंगामा, ग्रामीणों ने बनाया बंधक ! थाने की पुलिस ने खुद किया गिरफ्तार BIHAR NEWS : अब कारा कर्मियों को मिलेगा आरामदायक घर! बिहार सरकार बनाएगी 44 आधुनिक आवासीय भवन, जानिए कितने रुपए होंगे खर्च मछली कारोबार विवाद में खूनी खेल! चौकीदार के साले की पीट-पीटकर हत्या, फिर मारी गोली patna train accident : पटना-दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड पर दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आए तीन मजदूर, मौके पर मौत बिहार में मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा नेटवर्क का भंडाफोड़, दरभंगा-पटना से 5 गिरफ्तार, 345 ग्राम हीरोइन बरामद BIHAR NEWS : जमीन बंटवारे का खूनी खेल! शराब के नशे में मां की बेरहमी से हत्या, गांव में हडकंप का माहौल बैंड-बाजों के साथ अनंत सिंह का स्वागत,जेल से बाहर आने के बाद कहा - अब जनता का काम करेंगे... Bihar Politics : शरद यादव से ललन सिंह तक; अब फिर नीतीश कुमार बने JDU के बॉस, जानिए अब तक कितनी दफा संभाल चुके हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व वंदे भारत की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से हुआ घायल, इलाज के दौरान मौत; स्टेशन पर मची अफरातफरी Bihar news : पिघली सियासी दूरी ! चिराग पासवान ने चाचा पशुपति पारस के छुए पैर,तस्वीर वायरल; क्या खत्म होगी नाराजगी?
18-Mar-2025 03:53 PM
By Viveka Nand
Bihar Teacher Salary : बिहार के नियोजित शिक्षक सक्षमता परीक्षा पास कर सरकारी कर्मी हो गए हैं.लेकिन उन्हें राज्यकर्मी की तरह वेतनमान का लाभ नहीं दिया जा रहा. सरकार ने कहा है कि विशिष्ट शिक्षकों को सातवें वेतनमान का लाभ नहीं दिया जा सकता. हालांकि, सरकार ने स्पष्ट किया है कि विशिष्ट शिक्षकों को आठवें वेतनमान का लाभ दिलाने को लेकर वित्त विभाग से सिफारिश की जायेगी.
विशिष्ट शिक्षकों के सातवां वेतनमान का लाभ देने पर सवाल
वामदल के विधायक अजय कुमार ने आज मंगलवार को ध्यानाकर्षण के माध्यम से विधानसभा में यह सवाल उठाया. प्रश्नकर्ता ने पूछा कि जब सरकार ने मान लिया कि नियोजित शिक्षक परीक्षा पास कर सरकारी कर्मी हो गए तो सरकारी कर्मी की तर्ज पर वेतन देने में क्या परेशानी है? इनके लिए अलग पे मैट्रिक्स क्यों ? इस सवाल पर शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने जवाब दिया.
आठवां वेतन आयोग की सिफारिश में शिक्षकों के लिए क्या होगा...
शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बताया कि राज्य सरकार ने नियोजित शिक्षकों को 1 सितंबर 2019 से ईपीेफ योजना का लाभ दिया है. इसमें राज्य सरकार द्वारा 5% का अंशदान दिया गया है. इतना ही नहीं 1 अप्रैल 2021 से 15% का वेतन वृद्धि किया गयाहै. स्थानीय निकाय के शिक्षकों के लिए बिहार विद्यालय विशिष्ट शिक्षक नियमावली लाई गई। इसके साथ बिहार अध्यापक नियुक्ति नियामावली भी लाई गई है. सरकार द्वारा इन दोनों नियमावली के तहत नए पद सृजित किए गए हैं. यह पद सातवां वेतन आयोग लागू किए जाने के बाद किए गए हैं.जिसके तहत वर्ग 1 से 5 के शिक्षकों को 25000 रू 6 से 8 तक के शिक्षकों को 28000 रू, 9 से 10 तक के लिए 31 000 रू और 11 से 12 के शिक्षकों को 32000 प्रारंभिक वेतनमान निर्धारण करते हुए पे-मैट्रिक्स का निर्धारण किया गया है. उन्होंने बताया कि आठवां वेतन आयोग में शिक्षा विभाग द्वारा इन विद्यालय अध्यापकों एवं विशिष्ट शिक्षकों के वेतन मान निर्धारण करने के लिए वित्त विभाग को अनुशंसित किया जाएगा. भविष्य में केंद्र सरकार द्वारा आठवें वेतन आयोग की सिफारिश लागू की जायेगी. इसके बाद यहां फिटमेंट कमेटी गठित होगी. हमलोग अनुशंसा करेंगे कि इन्हें लाभ मिले.