Bihar News: हड़ताली CO को अंतिम चेतावनी, कल शाम तक काम पर लौटें वरना..., डिप्टी CM का ऐलान - जनहित से समझौता नहीं BIHAR NEWS : दिनदहाड़े बाइक सवार युवक की हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी! पूरी खबर पढ़ें BIHAR NEWS : बेगूसराय में दिनदहाड़े Axis बैंक लूट! 6 नकाबपोश बदमाशों ने 3-4 लाख रुपये लूटे, गार्ड घायल Bihar News: क्लासमेट की पिटाई से छात्रा की मौत, परिजनों ने शिक्षक पर लगाया गंभीर आरोप BIHAR NEWS : SP के बॉडीगार्ड की दबंगई ! गैस एजेंसी संचालक को धमकी देकर बिना पैसे दिए जबरन उठाया सिलेंडर, ऑडियो और CCTV फूटेज हुआ वायरल कोर्ट में हुआ हंगामा! पत्नी, पति और प्रेमी आमने-सामने, 5 साल का मासूम फंसा बीच में – आप भी पढ़ें कौन ले गया बच्चे को? BIHAR NEWS : शराब के नशे में धुत ASI ने मचाया हंगामा, ग्रामीणों ने बनाया बंधक ! थाने की पुलिस ने खुद किया गिरफ्तार BIHAR NEWS : अब कारा कर्मियों को मिलेगा आरामदायक घर! बिहार सरकार बनाएगी 44 आधुनिक आवासीय भवन, जानिए कितने रुपए होंगे खर्च मछली कारोबार विवाद में खूनी खेल! चौकीदार के साले की पीट-पीटकर हत्या, फिर मारी गोली patna train accident : पटना-दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड पर दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आए तीन मजदूर, मौके पर मौत
11-Mar-2025 07:14 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Teacher News: बिहार में दिव्यांग बच्चों को पढ़ाने के लिए 7279 विशेष शिक्षकों की बहाली होगी। इसके अलावा अनुकंपा पर 6421 शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। यानी कुल 13700 पदों पर शिक्षकों की बहाली की जाएगी। सरकार की तरफ से इसको लेकर बीपीएससी को अधियाचना भेज दी गई है। इसकी बहाली प्रक्रिया शुरू हो गई है।
शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने इसकी जानकारी सोमवार को विधानसभा मे दी। शिक्षा मंत्री ने सदन को बताया कि बीपीएससी जल्द ही शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू करेगा। मंत्री ने सदन को बताया कि बच्चों की परेशानियों को देखते हुए ग्रीष्मकालीन कक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। उनके लिए अतिरिक्त कक्षाएं भी नहीं होंगी। स्कूलों में छोटे-मोटे कार्य को लेकर बाधा उत्पन्न न हो इसके लिए प्रधानाध्यापकों को 50 हजार तक का कार्य कराने का अधिकार दिया गया है।
मंत्री ने बताया कि नीतीश सरकार में शिक्षा बजट लगभग 61 हजार करोड़ रुपए का हो चुका है। राज्य में शिक्षकों की कमी दूर हो गई है। शिक्षा विभाग में हर स्तर पर काम हो रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार और 13700 पदों पर शिक्षकों की बहाली करने जा रही है। दिव्यांग बच्चों को पढ़ाने के लिए 7279 विशेष शिक्षकों की बहाली होगी। इसके अलावा अनुकंपा पर 6421 शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।