ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / bihar / patna-news / Bihar Teacher: BPSC TRE 3.0 पास अभ्यर्थी कर लें तैयारी, इस डेट में...

Bihar Teacher: BPSC TRE 3.0 पास अभ्यर्थी कर लें तैयारी, इस डेट में होगी ज्वाइनिंग, साथ रखना होगा यह डॉक्यूमेंट

Bihar Teacher: बीपीएससी टीआऱई-3 के शिक्षकों की पोस्टिंग पर बड़ा अपडेट आया है । शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ ने इसपर स्थिति स्पष्ट कर दी है। आइए जानते हैं ताजा अपडेट

27-Apr-2025 09:04 AM

By First Bihar

Bihar Teacher:  बिहार के टीचर के लिए यह काफी काम की खबर है। राज्य के अंदर बीपीएससी टीआऱई-3 के शिक्षकों की पोस्टिंग पर बड़ा अपडेट आया है। इसको लेकर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। आइए जानते हैं कि इसको लेकर ताजा अपडेट क्या हैं और कबतक टीचर को पोस्टिंग के लिए इंतजार करना होगा। 


दरअसल, शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव से जब यह सवाल किया गया कि  बीपीएससी टीआऱई-3 के शिक्षकों की पोस्टिंग कब होगी तो उन्होंने  जवाब में कहा है कि अगले हफ्ते यह काम हो जाएगा। इन शिक्षकों की पोस्टिंग में एक खास बात का ध्यान दिया गया है। शिक्षा की बात हर शनिवार कार्यक्रम में शामिल होते हुए शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने एक सवाल के जवाब में ये बातें कहीं। 


जानकारी के मुताबिक, अपर मुख्य सचिव से यह सवाल किया गया कि  टीआरई-3 की ज्वानिंग कब होगी? इस पर एस. सिद्धार्थ ने बताया कि हमलोगों ने तैयारी कर ली है। अगले सप्ताह शुक्रवार-शनिवार को ज्वाइनिंग का आदेश निकाल देंगे। मुख्य रूप में हमलोगों ने पोस्टिंग में यह ध्य़ान रखा है कि जिन स्कूलों में शिक्षकों की कमी है, वहां उनकी ज्वाइनिंग हो.ताकि बच्चों-शिक्षकों का अनुपात रहे। 


उन्होंने कहा कि शुक्रवार-शनिवार को ज्वानिंग हो जाएगी। टीआरई-3 के सभी शिक्षक सोमवार से अपने-अपने स्कूल में ज्वाइन करेंगे और काम करेंगे। कहीं कोई परेशानी नहीं है। इसके साथ ही शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने कई अन्य सवालों के जवाब दिए। 


आपको बताते चलें कि, टीआरई-3 के शिक्षक ज्वाइनिंग नहीं होने से नाराज हैं. शिक्षक संघ ने पटना में आंदोलन का एलान कर दिया है।  टीआरई-3 का विज्ञापन फरवरी 2024 मे ही आया था। चौदह महीने बाद भी स्कूल मे ज्वाइनिंग नहीं दी गई है। नौ मार्च 25 को सीएम नीतीश कुमार ने इन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा था।