Bihar police job: बिहार पुलिस में 21391 पदों पर सिपाहियों की बहाली (Bihar Sipahi Bharti)प्रक्रिया चल रही है। इसी साल मार्च के अंतिम सप्ताह या अप्रैल के पहले हफ्ते में बहाली की प्रक्रिया पूरी हो सकती है। इसके बाद अब लोगों के मन में यह सवाल आ रहा है कि इसका रिजल्ट कब जारी किया जाएगा तो अब हम आपको इसका जवाब बताने वाले हैं।
दरअसल, सिपाही बहाली का दूसरा और अंतिम चरण प्रगति पर है। जिसमें लिखित परीक्षा से चयनित अभ्यर्थियों के शारीरिक दक्षता जांच और प्रमाण पत्रों का सत्यापन हो रहा है।
वहीं, शारीरिक दक्षता जांच और प्रमाण पत्र सत्यापन का काम 10 मार्च को पूरा हो जाएगा। इसके एक महीने के अंदर रिजल्ट प्रकाशित हो सकता है। इन पदों के लिए करीब 18 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इन अभ्यर्थियों के लिए 7 से 28 मार्च तक लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया था।
इधर, पिछली तीन महीने से चल रही शारीरिक जांच परीक्षा में हर हफ्ते औसतन 80 से 85 फीसदी अभ्यर्थियों की उपस्थिति रही। अब पर्षद के मुताबिक, रिजल्ट तैयार करने में प्रारंभिक लिखित परीक्षा की कोई भूमिका नहीं होगी।