ब्रेकिंग न्यूज़

रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान बिहार दिवस पर सूबे को संवारने वाले मुख्यमंत्री को बधाई, JDU महासचिव 'सेतु' ने CM नीतीश से की मुलाकात...दी शुभकामनाएं बिहार में कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी की संदिग्ध मौत, लॉज के कमरे में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित

Home / bihar / patna-news / Electricity In Bihar: बिहार में नया पावर सब स्टेशन तैयार, इस दिन...

Electricity In Bihar: बिहार में नया पावर सब स्टेशन तैयार, इस दिन से शुरू होगी बिजली आपूर्ति

Electricity In Bihar: बिहार के हर कोने में बिजली की सुविधा को बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार लगातार कई पहल कर रही है। इसी कड़ी में बिहार शरीफ के सुपर ग्रिड कैंपस में नया पावर सब स्टेशन लगभग तैयार हो गया है।

20-Dec-2025 02:57 PM

By First Bihar

Electricity In Bihar: बिहार के हर कोने में बिजली की सुविधा को बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार लगातार कई पहल कर रही है। इसी कड़ी में बिहार शरीफ के सुपर ग्रिड कैंपस में नया पावर सब स्टेशन लगभग तैयार हो गया है। अधिकारियों के मुताबिक, सब स्टेशन का निर्माण कार्य अब अंतिम चरण में है और सिर्फ छोटे-मोटे तकनीकी कार्य शेष हैं। जनवरी महीने से इस पावर सब स्टेशन से बिजली वितरण शुरू हो जाएगा, जिससे खासकर शहर के दक्षिणी मोहल्लों और आस-पास के क्षेत्रों के लोगों को नियमित और निर्बाध बिजली मिल सकेगी।


बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पावर सब स्टेशन की क्षमता 20 मेगावाट (एमवीए) है और इसके सफल ट्रायल भी कर लिए गए हैं। इसके निर्माण में लगभग 7 करोड़ रुपये की लागत आई है। बिहार शरीफ में पहले से ही रामचंद्रपुर, चांदपुरा, बड़ी पहाड़ी और सोहसराय में पावर सब स्टेशन चालू हैं, लेकिन बढ़ती जनसंख्या और बिजली की मांग को देखते हुए इस नए सब स्टेशन की आवश्यकता महसूस की गई।


इसके अलावा, भविष्य की बिजली मांग को ध्यान में रखते हुए मणिराम अखाड़ा और नालंदा कॉलेज के पास भी पावर सब स्टेशन बनाने की योजना बनाई जा रही है। गर्मियों में बिजली की बढ़ती मांग को पूरा करने और लोगों के बीच आक्रोश को कम करने के लिए यह कदम महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, नए पावर सब स्टेशन के चालू होने से न केवल बिजली की आपूर्ति में सुधार होगा, बल्कि क्षेत्र में औद्योगिक और व्यावसायिक गतिविधियों को भी लाभ मिलेगा। इसके साथ ही, बिहार राज्य में बिजली के स्थिर और सतत वितरण की दिशा में यह एक अहम पहल है।