ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: हड़ताली CO को अंतिम चेतावनी, कल शाम तक काम पर लौटें वरना..., डिप्टी CM का ऐलान - जनहित से समझौता नहीं BIHAR NEWS : दिनदहाड़े बाइक सवार युवक की हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी! पूरी खबर पढ़ें BIHAR NEWS : बेगूसराय में दिनदहाड़े Axis बैंक लूट! 6 नकाबपोश बदमाशों ने 3-4 लाख रुपये लूटे, गार्ड घायल Bihar News: क्लासमेट की पिटाई से छात्रा की मौत, परिजनों ने शिक्षक पर लगाया गंभीर आरोप BIHAR NEWS : SP के बॉडीगार्ड की दबंगई ! गैस एजेंसी संचालक को धमकी देकर बिना पैसे दिए जबरन उठाया सिलेंडर, ऑडियो और CCTV फूटेज हुआ वायरल कोर्ट में हुआ हंगामा! पत्नी, पति और प्रेमी आमने-सामने, 5 साल का मासूम फंसा बीच में – आप भी पढ़ें कौन ले गया बच्चे को? BIHAR NEWS : शराब के नशे में धुत ASI ने मचाया हंगामा, ग्रामीणों ने बनाया बंधक ! थाने की पुलिस ने खुद किया गिरफ्तार BIHAR NEWS : अब कारा कर्मियों को मिलेगा आरामदायक घर! बिहार सरकार बनाएगी 44 आधुनिक आवासीय भवन, जानिए कितने रुपए होंगे खर्च मछली कारोबार विवाद में खूनी खेल! चौकीदार के साले की पीट-पीटकर हत्या, फिर मारी गोली patna train accident : पटना-दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड पर दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आए तीन मजदूर, मौके पर मौत

Home / bihar / patna-news / Bihar School News: शिक्षा विभाग से जुड़ी बड़ी खबर, बच्चों को खाने में...

Bihar School News: शिक्षा विभाग से जुड़ी बड़ी खबर, बच्चों को खाने में नहीं मिलेगा यह चीज; जानिए वजह

BIHAR SCHOOL NEWS: बिहार के सरकारी स्कूल में अब बच्चों को खाने में एंड नहीं दिए जाएंगे इसको लेकर शिक्षा विभाग की तरफ से पत्र भी जारी कर दिया गया है।

11-Mar-2025 03:45 PM

By First Bihar

Bihar School News: बिहार के सरकारी स्कूल में पढ़ाई करने वाले बच्चों के लिए यह काफी जरूरी खबर है। सुबह के सरकारी स्कूल में अब बच्चों को खाने में अंडे नहीं दिए जाएंगे। इसको लेकर शिक्षा विभाग की तरफ से अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। इसके बाद अब सभी लोग यह जानने को उत्सुक नजर आ रहे हैं कि आखिर इसके पीछे की वजह क्या है तो लिए इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि इसकी असली वजह क्या है।


शिक्षा विभाग की तरफ से जो पत्र जारी किया गया है उसमें सांप कहा गया है कि बिहार राज्य में बर्ड फ्लू के बढ़ते प्रकोप के मध्य नजर मध्यान्ह भोजन योजना के मेन्यू में शुक्रवार को दिए जाने वाले अंडा को फिलहाल बंद किया जाता है।


इस पत्र के जरिए सभी जिला से शिक्षा पदाधिकारी और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (मध्याह्न भोजन योजना) को यह सूचित किया गया है कि विद्यालयों में संचालित मध्यान भोजन योजना के अंतर्गत बच्चों को शुक्रवार के निर्धारित मेन्यू के अनुसार अतिरिक्त एक उबला अंडा एवं शाकाहारी बच्चों को मौसमी फल सेब या केला दिया जा रहा है। 


लेकिन वर्तमान में केंद्रीय पशुपालन और डेयरी मंत्रालय ने बिहार समेत सभी राज्यों को बर्ड फ्लू के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर  अलर्ट किया है। इस संबंध में सावधानी बरतने हेतु आम जनों को अंडा, मुर्गा, मांस इत्यादि के सेवन से बचने एवं उसके उपाय हेतु समाचार पत्रों के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है।


वर्तमान में अपर मुख्य सचिव शिक्षा विभाग से भी निर्देश प्राप्त हुआ है कि बच्चों को मध्यान भोजन योजना के अंतर्गत शुक्रवार के निर्धारित मेन्यू में दिए जाने वाले अंडा को तत्काल प्रभाव से रोक दिया जाए तो उसके स्थान पर सभी बच्चों को मौसमी फल सेब या केला दिया जाए। हालाँकि, पत्र में यह भी कहा गया है कि जब इस फ्लू का प्रकोप कम होगा तो फिर इसको लेकर नया आदेश जारी किया जाएगा,फिलहाल इसी निर्देश का पालन करना है।