बिहार में सियासी उलटफेर के बीच BJP दफ्तर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, थोड़ी देर में राज्यसभा के लिए करेंगे नामांकन बिहार में सियासी उलटफेर के बीच BJP दफ्तर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, थोड़ी देर में राज्यसभा के लिए करेंगे नामांकन BIHAR NEWS : थोड़ी देर में अमित शाह पहुंचेगे पटना, नीतीश कुमार और नितिन नबीन समेत NDA कैंडिडेट के नामांकन में होंगे शामिल; नई सरकार का चेहरा भी होगा क्लियर Nitish Kumar: मुख्यमंत्री आवास के बाहर बेकाबू हुए JDU कार्यकर्ता, जान बचाकर भागे बीजेपी कोटे के मंत्री; MLC की गाड़ी को भी घेरा Nitish Kumar: मुख्यमंत्री आवास के बाहर बेकाबू हुए JDU कार्यकर्ता, जान बचाकर भागे बीजेपी कोटे के मंत्री; MLC की गाड़ी को भी घेरा BIHAR NEWS : क्या सच में नाराज हैं निशांत ? CM आवास पहुंचे ललन सिंह, नई सरकार में नीतीश कुमार के बेटे को मिल रही यह जिम्मेदारी बिहार में होली के बाद खूनी खेल: जमीनी विवाद में युवक को मारी गोली, हालत गंभीर BIHAR NEWS : नीतीश कुमार का राज्यसभा जाना तय, नामांकन से पहले कटी NR रसीद, रामनाथ ठाकुर का भी नाम शामिल बिहार में राजद विधायक के चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या की आशंका से इलाके में हड़कंप राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका
12-Jan-2026 03:08 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Road Projects: बिहार को दो प्रमुख सड़क परियोजनाओं का तोहफा मिल रहा है। 481 करोड़ रुपये की सरमेरा–पचना ग्रीनफील्ड सड़क और एनएच-333ए बरबीघा–शेखपुरा–जमुई–बांका फोर लेन परियोजना पर काम तेजी से चल रहा है।
सरमेरा–पचना सड़क परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जबकि एनएच-333ए फोर लेन परियोजना में मुआवजा वितरण की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। ये दोनों परियोजनाएं क्षेत्र में आवागमन, व्यापार और आर्थिक विकास को नई दिशा देंगी।
सरमेरा–पचना ग्रीनफील्ड सड़क परियोजना की लंबाई लगभग 19.27 किलोमीटर होगी और सड़क की चौड़ाई 10 मीटर रखी जाएगी। यह सड़क नालंदा जिले के सरमेरा से शुरू होकर लखीसराय की सीमा पार करते हुए शेखपुरा के भदोस और पचना तक पहुंचेगी।
पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता देवकांत कुमार ने बताया कि प्यारेपुर मौजा में कृषि और आवासीय भूमि का अधिग्रहण शुरू कर दिया गया है। प्रभावित रैयतों को नियमानुसार पारदर्शी तरीके से मुआवजा दिया जाएगा। इस सड़क के बन जाने से पटना से लखीसराय, जमुई और देवघर जाने वाले यात्रियों को बड़ा लाभ मिलेगा, यात्रा दूरी और समय दोनों में कमी आएगी। साथ ही शेखपुरा नगर में भारी वाहनों का दबाव कम होगा, जिससे जाम की समस्या घटेगी।
दूसरी ओर, एनएच-333ए बरबीघा–शेखपुरा–जमुई–(सिकंदरा) बांका फोर लेन परियोजना के तहत चेवाड़ा अंचल के मौजा अंदौली में भू-अर्जन शिविर का आयोजन कर मुआवजा वितरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पथ निर्माण विभाग और भू-अर्जन से जुड़े अधिकारियों ने पात्र लाभुकों को भुगतान करने की तैयारी की है।
एनएच-333ए परियोजना लगभग 190 किलोमीटर लंबी होगी और यह बरबीघा से पंजवारा तक शेखपुरा, जमुई और बांका जिलों के माध्यम से झारखंड से जोड़ेगी। टाउन एरिया में सड़क की चौड़ाई 25 मीटर और खुले क्षेत्रों में 40 मीटर होगी। परियोजना के तहत 11 प्रमुख जंक्शन और कई रेल ओवर ब्रिज (ROB) भी बनाए जाएंगे। ये दोनों परियोजनाएं बिहार के सड़क नेटवर्क और आर्थिक विकास के लिए मील का पत्थर साबित होंगी।