बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार
12-Feb-2025 08:51 AM
By FIRST BIHAR
Bihar News: बिहार को बाढ़ की त्रासदी से मुक्ति मिलने वाली है। बिहार सरकार की मांग पर केंद्र की डबल इंजन सरकार ने राज्य में बाढ़ से सुरक्षा की तीन अहम परियोजनाओं को तकनीकी स्वीकृति प्रदान कर दी है। दिल्ली में मंगलवार को श्रम शक्ति भवन में हुई बैठक में इसकी स्वीकृति दी गई।
दरअसल, बिहार को हर साल बाढ़ की त्रासदी झेलनी पड़ती है। लाखों लोग हर साल बाढ़ के कारण बेघर हो जाते हैं और लोगों की जान भी बाढ़ के पानी में डूबने से चली जाती है। राज्य की नीतीश सरकार की मांग पर केंद्र सरकार ने बागमती-शांति धार-बूढ़ी गंडक नदी जोड़ परियोजना, कमला बलान के दोनों तटबंधों के उच्चीकरण, सुदृढ़ीकरण एवं सड़क निर्माण का फेज-3 तथा सुदृढ़ीकरण एवं सड़क निर्माण (किमी 66 से किमी 132.80 तक) की योजना को तकनीकी स्वीकृति दे दी है।
मंगलवार को दिल्ली स्थित श्रम शक्ति भवन में मंत्रालय के सचिव बेबाश्री मुखर्जी की अध्यक्षता में तकनीकी सलाहकार समिति की 157वीं बैठक आयोजित की गई। बैठक में जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल और अभियंता प्रमुख मनोज रमण मौजूद रहे। जिसमें तीन अहम परियोजनाओं को तकनीकी स्वीकृति मिली।
केंद्र सरकार ने बागमती-शांति धार-बूढ़ी गंडक नदी जोड़ परियोजना, कमला बलान के दोनों तटबंधों के उच्चीकरण, सुदृढ़ीकरण एवं सड़क निर्माण का फेज-3 और चंपारण तटबंध के उच्चीकरण, सुदृढ़ीकरण एवं सड़क निर्माण की परियोजनाओं को केंद्र की मंजूरी मिली है। इन परियोजनाओं के क्रियान्वयन से एक बड़े इलाके में बाढ़ से दीर्घकालिक सुरक्षा सुनिश्चित होगी और आवागमन के लिए एक वैकल्पिक मार्ग भी मिल जाएगा।