Char Dham Yatra 2026: आज से शुरू हुआ पंजीकरण, जानिए कब खुलेंगे चारों धाम के कपाट और कैसे करें रजिस्ट्रेशन JDU Meeting : नई सरकार के गठन को लेकर कवायद तेज : आज शाम जेडीयू विधानमंडल दल की बैठक, दो डिप्टी सीएम से लेकर निशांत कुमार की एंट्री तक हो सकती है चर्चा बिहार की इस यूनिवर्सिटी की नई वेबसाइट पर बड़ा संकट! 15 लाख छात्रों की मार्कशीट नहीं हो रही स्कैन, छात्र परेशान Bihar Politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर JDU के पूर्व विधायक का बड़ा बयान, बोले– “अब समझ में आ गया होगा कि मैंने जेडीयू क्यों छोड़ी थी” एक-एक कर बिछड़ते गए साथी… नीतीश कुमार के बाद खत्म हो जाएगी बिहार में जेपी युग की आख़िरी छाया! Gopalganj news : 'अगर मेरे BF को नहीं छोड़ा तो कूद जाउंगी ...', बायफ्रेंड की रिहाई के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती; हथकड़ी के साथ प्रेमी को लेकर पहुंची पुलिस Patna Taj Hotel : पटना में इस जगह बनेगा 500 कमरों वाला फाइव स्टार होटल, बस स्टैंड की जमीन पर शुरू होगी बड़ी परियोजना Bihar politics : राज्यसभा की पांचवीं सीट पर सियासी संग्राम, 6 विधायकों के हाथ में जीत की चाबी; किसकी किस्मत में यह सीट ? Nitish Kumar Rajya Sabha : बिहार की राजनीति में नया मोड़: मुख्यमंत्री रहते हुए राज्यसभा जाने वाले पहले नेता बने नीतीश कुमार, अब सूबे में आगे क्या ? Nitish Kumar: राज्यसभा की ओर बढ़े नीतीश, दो दशकों की सत्ता के बाद बिहार की राजनीति में नए अध्याय की शुरुआत; BJP ने इस जगह तैयार की थी तख्तापलट की कहानी !
09-Jul-2025 07:29 AM
By First Bihar
Bihar Weather: बिहार में मानसून की रफ्तार थमने से उमस भरी गर्मी ने अब लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, पटना के ताजा अपडेट के अनुसार अगले दो-तीन दिनों तक बारिश की संभावना बेहद कम है, जिससे तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। मंगलवार, 8 जुलाई को गोपालगंज में अधिकतम तापमान 39.6°C, मोतिहारी में 37.8°C और पटना में 36.4°C दर्ज किया गया। 12 जिलों वेस्ट चंपारण, ईस्ट चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, गया, नवादा, जमुई, बांका, मुंगेर, भागलपुर, और खगड़िया में हल्की बारिश और बादल छाए रहने की संभावना है, लेकिन बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क और गर्म रहेगा।
मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में कोई मजबूत निम्न दबाव का क्षेत्र नहीं बन रहा है और अरब सागर से आने वाली पश्चिमी हवाओं का बंगाल की खाड़ी से आने वाली दक्षिण-पूर्वी हवाओं के साथ टकराव नहीं हो रहा। इसके अलावा मानसूनी ट्रफ लाइन का दक्षिण की ओर झुका होना भी बारिश की कमी का कारण है। परिणामस्वरूप, झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में अधिक बारिश हो रही है, जबकि बिहार में सूखे जैसे हालात बन गए हैं। IMD के आंकड़ों के अनुसार इस साल जुलाई में अब तक सामान्य से 42% कम बारिश हुई है और पटना, बक्सर, जहानाबाद, भोजपुर, अरवल, वैशाली, औरंगाबाद और छपरा जैसे 20 जिलों में 50% तक कम वर्षा दर्ज की गई है।
पिछले चार वर्षों से जुलाई और सावन के महीनों में बारिश का पैटर्न कमजोर हो रहा है। 2020 के बाद से बिहार में मानसून की अनियमितता ने किसानों को चिंता में डाल दिया है, क्योंकि धान और अन्य खरीफ फसलों की बुआई प्रभावित हो रही है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 16 जुलाई तक मानसून की स्थिति में कोई खास बदलाव की उम्मीद नहीं है। हालांकि, 20 जुलाई के बाद बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम बनने की संभावना है, जिससे मानसून फिर से सक्रिय हो सकता है और बारिश का दौर शुरू हो सकता है। तब तक उमस और गर्मी से राहत की उम्मीद कम ही है।