ब्रेकिंग
पटना में घर के अंदर चल रही थी नकली शराब की फैक्ट्री, छापेमारी में मशीन से हजारों बोतल तक बरामदनंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी उपचुनाव से पहले ममता बनर्जी को झटका, उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन 72 घंटे से पहले ही जला दिया युवक का शव, पटना पुलिस के दो लापरवाह पुलिसकर्मियों पर गिरी गाजसवारी के बहाने बड़ा खेल! ऑटो में महिलाओं को निशाना बनाने वाली 3 शातिर महिला चोर गिरफ्तार, पुलिस के हत्थे चढ़ा गैंगविश्वकर्मा पूजा या बार बालाओं का डांस? सरकारी सामुदायिक भवन में अश्लील ठुमकों का VIDEO वायरल, उठे बड़े सवालपटना में घर के अंदर चल रही थी नकली शराब की फैक्ट्री, छापेमारी में मशीन से हजारों बोतल तक बरामदनंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी उपचुनाव से पहले ममता बनर्जी को झटका, उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन 72 घंटे से पहले ही जला दिया युवक का शव, पटना पुलिस के दो लापरवाह पुलिसकर्मियों पर गिरी गाजसवारी के बहाने बड़ा खेल! ऑटो में महिलाओं को निशाना बनाने वाली 3 शातिर महिला चोर गिरफ्तार, पुलिस के हत्थे चढ़ा गैंगविश्वकर्मा पूजा या बार बालाओं का डांस? सरकारी सामुदायिक भवन में अश्लील ठुमकों का VIDEO वायरल, उठे बड़े सवाल

Bihar Politics: ‘9वीं फेल राजकुमार अपनी गुंडावाहिनी के साथ पटना की सड़कों पर..’ बिहार बंद को लेकर तेजस्वी पर JDU का तीखा हमला

Bihar Politics: बिहार बंद को लेकर जेडीयू ने तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला है। 9वीं फेल राजकुमार और गुंडावाहिनी जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए पार्टी ने एआई जनरेटेड वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें तेजस्वी को निशाने पर लिया गया है।

Bihar Politics
प्रतिकात्मक
© AI
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग द्वारा राज्य में कराए जा रहे विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को लेकर सियासत गरमाई हुई है। इसके खिलाफ विपक्ष ने आज बिहार बंद का आह्वान किया था। राहुल गांधी से लेकर तेजस्वी यादव समेत विपक्ष के तमाम नेता सड़क पर उतरे और पूरे राज्य में चक्का जाम कर दिया। अब जेडीयू ने महागठबंधन के बिहार बंद को लेकर तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला है।


सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने आरजेडी कार्यकर्ताओं को गुंडा करार दिया है और तेजस्वी यादव को गुंडों का शहजादा बताते हुए जोरदार हमला बोला है। जेडीयू ने एआई जनरेटेड एक वीडियो भी एक्स पर शेयर किया है। इस वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में कहा जा रहा है कि एक 9वीं फेल राजकुमार अपनी गुंडावाहिनी के साथ पटना की सड़कों पर निकल पड़ा है। सबकुछ बंद करा रहा है। इस वीडियो में तेजस्वी को हाथ में पिस्टल लिए और लालू प्रसाद को डंडा लिए दिखाया गया है।


जेडीयू ने वीडियो शेयर करते हुए एक्स पर लिखा, “एक 9वीं फेल राजकुमार अपनी गुंडावाहिनी के साथ पटना की सड़कों पर निकल पड़ा है। सबकुछ बंद करा रहा है। इस गुंडावाहिनी के नेता को शायद ये भी नहीं पता कि बसों में दूर दराज के लोग हैं। ऑटो में बूढ़े और बीमार बैठे हैं। दिहाड़ी पर काम करने वाले मजदूर हैं, जिनकी दिनभर की कमाई से शाम में उनके घर का चूल्हा जलता है। पर गुंडों की फौज के बल पर ये शाहजादा बौरा गया है। जनता को डराने का नया तरीका इसने निकाल लिया है”।


Bihar Politics: ‘9वीं फेल राजकुमार अपनी गुंडावाहिनी के साथ पटना की सड़कों पर..’ बिहार बंद को लेकर तेजस्वी पर JDU का तीखा हमला

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता