ब्रेकिंग न्यूज़

बैंड-बाजों के साथ अनंत सिंह का स्वागत,जेल से बाहर आने के बाद कहा - अब जनता का काम करेंगे... Bihar Politics : शरद यादव से ललन सिंह तक; अब फिर नीतीश कुमार बने JDU के बॉस, जानिए अब तक कितनी दफा संभाल चुके हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व वंदे भारत की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से हुआ घायल, इलाज के दौरान मौत; स्टेशन पर मची अफरातफरी Bihar news : पिघली सियासी दूरी ! चिराग पासवान ने चाचा पशुपति पारस के छुए पैर,तस्वीर वायरल; क्या खत्म होगी नाराजगी? अब इन लोगों को इलाज के लिए नहीं जाना होगा रांची! हर जिले में जल्द शुरू होगा इस बीमारी का इलाज; सरकार ने लिया फैसला Bihar mutation scam : सरकारी जमीन गायब करने का खेल? सुपौल के CO पर FIR, जांच में चौंकाने वाले खुलासे Nitish Kumar : JDU अध्यक्ष रहेंगे CM नीतीश, आज होगी औपचारिक घोषणा; पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह Bihar crime news ; मुजफ्फरपुर में बवाल का VIDEO वायरल! पथराव के बाद 11 पर केस; घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप BIHAR NEWS : शिवहर डीडीसी ब्रजेश कुमार के ठिकानों पर SVU की बड़ी रेड, मोतिहारी-पटना में एक साथ कार्रवाई; आय से अधिक संपत्ति का आरोप Bihar News : “18 लाख महिलाओं के 10-10 हजार अटके! ‘महिला रोजगार योजना’ में फंसा पेच; जानिए क्या है वजह

Home / bihar / patna-news / Bihar News: चिकन के शौकीन हैं तो अलर्ट हो जाइए, पटना में बर्ड...

Bihar News: चिकन के शौकीन हैं तो अलर्ट हो जाइए, पटना में बर्ड फ्लू ने दी दस्तक; एकसाथ ढाई हजार मुर्गियों की मौत से हड़कंप

25-Mar-2025 02:47 PM

By First Bihar

Bihar News: पटना से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एकसाथ हजारों मुर्गियां दम तोड़ दी है। दरअसल, पटना सिटी के बाइपास थाना क्षेत्र के मरची पंचायत स्थित मर्चा गांव में एक पोल्ट्रीफॉर्म में एक साथ हजारों मुर्गियों की अचानक मौत हो गई है, फार्म में रखी लगभग 2500 मुर्गियां मृत पड़ी मिली है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। 


15 वर्षों से चला रहे थे मुर्गी फार्म

पटना सिटी के पास मर्चा गांव निवासी बिनोद सिंह ने बताया है कि वे पिछले 15 वर्षों से अपने घर के पीछे मुर्गी पालन का व्यवसाय कर रहे थे। सोमवार को जब वह अपने फार्म पहुंचे, तो कई मुर्गियां मृत पड़ी मिलीं। स्थिति को देखते हुए वे तुरंत एक डॉक्टर के पास गए, जहां उन्हें बताया गया कि मुर्गियों को 'रानीखेत' या बर्ड फ्लू जैसी बीमारी हो सकती है। डॉक्टर ने चेतावनी दी कि इस संक्रमण के कारण कोई भी मुर्गी जीवित नहीं बच पाएगी।


चार लाख का नुकसान, कर्ज में डूबे व्यवसायी

बिनोद सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह जब उन्होंने दोबारा फार्म का निरीक्षण किया, तो देखा कि करीब 2500 मुर्गियां मर चुकी थीं। इस बड़े नुकसान से वे आर्थिक संकट में आ गए हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने कर्ज लेकर यह व्यवसाय शुरू किया था, और इस घटना के कारण उन्हें लगभग चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इस घटना के बाद बिनोद सिंह ने प्रशासन से मदद की अपील की है। उन्होंने मांग की है कि सरकार और संबंधित विभाग इस मामले में जांच करें और उचित मुआवजा दिलाने में सहायता करें।


बर्ड फ्लू की आशंका, जांच में जुटा प्रशासन

स्थानीय प्रशासन और पशुपालन विभाग की टीम को इस मामले की जानकारी दे दी गई है। जल्द ही सैंपल लेकर जांच की जाएगी ताकि यह पुष्टि हो सके कि मुर्गियों की मौत का कारण बर्ड फ्लू था या कोई अन्य बीमारी। प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है और कहा है कि किसी भी संदिग्ध मामले की तुरंत सूचना दी जाए।