सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
27-Apr-2025 01:44 PM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के राजधानी पटना में बाढ़ अनुमंडल के धोबिया घाट पर रविवार को एक हृदयविदारक हादसा हो गया है, जहां एनटीपीसी (NTPC) के 38 वर्षीय कर्मी राजा पांडेय और उनके दो मासूम बेटे की गंगा नदी में डूबने से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि कर्मी का नौ वर्षीय बेटा अम्बर और सात वर्षीय युवराज है। तीनों के शव गोताखोरों और स्थानीय लोगों की मदद से बरामद कर लिए गए हैं। इस घटना से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।
स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, राजा पांडेय रोज की तरह अपने बच्चों को लेकर धोबिया घाट स्नान के लिए पहुंचे थे। वे दोनों बेटों को रबर के ट्यूब की मदद से तैरना सिखा रहे थे। इसी दौरान ट्यूब पानी में बह गया और दोनों बच्चे गहराई में जाने लगे। बच्चों को डूबता देख राजा पांडेय तुरंत उन्हें बचाने के लिए गंगा में कूद पड़े, लेकिन तेज बहाव और गहराई के कारण वह खुद भी डूब गए।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय गोताखोर और बचाव दल मौके पर पहुंचा। पहले युवराज और अम्बर को बाहर निकाला गया और उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान युवराज की मौत हो गई, जबकि अम्बर और उनके पिता राजा पांडेय का शव बाद में गंगा से निकाला गया। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि यदि समय पर बचाव दल पहुंचता, तो शायद एक-दो जिंदगियां बचाई जा सकती थीं।
बाढ़ के अनुविभागीय पदाधिकारी (CO) डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि “हमें सूचना मिली कि गंगा नदी में एक ही परिवार के तीन लोग डूब गए हैं। स्थानीय गोताखोरों की मदद से सभी के शवों को निकाल लिया गया है। आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।” स्थानीय निवासियों ने मांग की है कि ऐसे हादसों को रोकने के लिए प्रशासन को घाटों पर निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करनी चाहिए।