सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
19-Apr-2025 06:13 PM
By Viveka Nand
Bihar News: प्रधानमंत्री मोदी 24 अप्रैल को बिहार दौरे पर आ रहे हैं. मधुबनी जिले के झंझारपुर में पीएम मोदी की रैली है. रैली को लेकर बिहार सरकार तैयारी में जुटी है. इसी बीच बिहार के मजदूरों के लिए केंद्र सरकार ने 2102 करोड़ रू की मंजूरी दी है.
PM मोदी आ रहे बिहार....
उपमुख्यमंत्री-सह-वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बिहार आ रहे हैं. पीएम की यात्रा से 5 दिन पहले चालू वित्तीय वर्ष (2025-26) में बिहार के मनरेगा मजदूरों की मजदूरी का भुगतान करने के लिए केंद्र सरकार से 2102.24 करोड़ रुपए से अधिक की राशि को पहली किस्त के रूप में जारी करने की मंजूरी मिल गई है. कुल 21022476.000 रुपये की राशि विभिन्न श्रेणियों के मजदूरों के बीच बीच वितरित की जाएगी।
सम्राट चौधरी ने दिया धन्यवाद
सम्राट चौधरी ने इसके लिए मनरेगा मजदूरों की ओर से प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया और कहा कि इस राशि का भुगतान जल्द किया जाएगा। इस वर्ष 1 करोड़ 36 लाख 72 हजार 933 परिवार मनरेगा में पंजीकृत हैंं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय सहायता मिलने से मनरेगा मजदूर के रूप में काम करने वाले एससी मजदूरों के लिए 411,47,57,000/- रुपये, एसटी के लिए 43,89,00,000/- रुपये और अन्य वर्ग के श्रमिकों के 1646,88,18,000/- रुपये का भुगतान होगा। चौधरी ने कहा कि केंद्रीय अनुदान मिलने से मनरेगा मजदूरों का बकाया भी चुकाया जाएगा।