BIHAR NEWS : शराब के नशे में धुत ASI ने मचाया हंगामा, ग्रामीणों ने बनाया बंधक ! थाने की पुलिस ने खुद किया गिरफ्तार BIHAR NEWS : अब कारा कर्मियों को मिलेगा आरामदायक घर! बिहार सरकार बनाएगी 44 आधुनिक आवासीय भवन, जानिए कितने रुपए होंगे खर्च मछली कारोबार विवाद में खूनी खेल! चौकीदार के साले की पीट-पीटकर हत्या, फिर मारी गोली patna train accident : पटना-दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड पर दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आए तीन मजदूर, मौके पर मौत बिहार में मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा नेटवर्क का भंडाफोड़, दरभंगा-पटना से 5 गिरफ्तार, 345 ग्राम हीरोइन बरामद BIHAR NEWS : जमीन बंटवारे का खूनी खेल! शराब के नशे में मां की बेरहमी से हत्या, गांव में हडकंप का माहौल बैंड-बाजों के साथ अनंत सिंह का स्वागत,जेल से बाहर आने के बाद कहा - अब जनता का काम करेंगे... Bihar Politics : शरद यादव से ललन सिंह तक; अब फिर नीतीश कुमार बने JDU के बॉस, जानिए अब तक कितनी दफा संभाल चुके हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व वंदे भारत की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से हुआ घायल, इलाज के दौरान मौत; स्टेशन पर मची अफरातफरी Bihar news : पिघली सियासी दूरी ! चिराग पासवान ने चाचा पशुपति पारस के छुए पैर,तस्वीर वायरल; क्या खत्म होगी नाराजगी?
15-Mar-2025 08:07 PM
By Viveka Nand
Bihar News: बिहार के अंचल अधिकारी सरकार के नियंत्रण से बाहर होते जा रहे हैं. अंचलाधिकारियों को किसी का डर नहीं रहा. शिकायत के बाद राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग कार्रवाई करता है, इसके बाद भी सीओ की कार्यशैली में सुधार नहीं हो रहा. सत्ताधारी भाजपा के एक विधायक महिला सीओ की शिकायत लेकर मंत्री के पास पहुंचे. अंचलाधिकारी के खिलाफ सबूतों का पुलिंदा मंत्री को दिया. इसके बाद राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री ने मामले को गंभीर बताते हुए, जांच के आदेश दिए हैं.
सीओ नाजनी अकरम पर गंभीर आरोप
मामला पूर्वी चंपारण जिले के पताही अंचल के अंचलाधिकारी से जुड़ा है. स्थानीय भाजपा विधायक लाल बाबू गुप्ता ने पताही अंचल के सीओ नाजनी अकरम के खिलाफ शिकायत का पुलिंदा राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री को दिया. इसके बाद मंत्री ने मामले को गंभीर बताते हुए, पूर्वी चंपारण के समाहर्ता(DM) से जांच कराने का आदेश दिया है.
मंत्री ने मामले को बताया है गंभीर,समाहर्ता से जांच कराने का दिया है आदेश
बिहार के चकबंदी निदेशक राकेश कुमार ने 17 जनवरी 2025 को ही पूर्वी चंपारण के समाहर्ता को पत्र लिखा है.जिसमें कहा गया है कि पताही अंचल के अंचल अधिकारी नाजनी अकरम के खिलाफ विधायक लालबाबू प्रसाद गुप्ता ने शिकायत पत्र दिया है. जिसमें अंचल अधिकारी द्वारा मनमाने तरीके से अंचल का कार्य करने,जनप्रतिनिधियों का सम्मान नहीं करने, आमजनों का कार्य नहीं करने, रिश्वत लेने जैसे गंभीर शिकायत प्रतिवेदन हैं. इस शिकायत पत्र पर विभाग के मंत्री का ''मामला गंभीर है, उच्च न्यायालय के आदेश का उल्लंघन का मामला है. समाहर्ता पूर्वी चंपारण से जांच प्रतिवेदन प्राप्त करें.'' का आदेश दिया गया है . ऐसे में इन शिकायतों की त्वरित जांच कर जांच प्रतिवेदन विभाग को यथाशीघ्र उपलब्ध कराएं.