ब्रेकिंग न्यूज़

बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार

Home / bihar / patna-news / Bihar Land Survey: आपकी जमीन-आपके नाम...राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने शुरू किया...

Bihar Land Survey: आपकी जमीन-आपके नाम...राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने शुरू किया यह काम, सरकार को 'नाटक' कराने की जरूरत क्यों पड़ी ?

Bihar Land Survey: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग भूमि सर्वे के प्रति जन- जागरूकता बढ़ाने के लिए नुक्कड़ नाटकों का सहारा लिया है. अब तक 2150 जगहों पर नाटक का मंचन हो चुका है.

15-Feb-2025 06:46 PM

By Viveka Nand

Bihar Land Survey:  राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा भूमि सर्वे के प्रति जन- जागरूकता बढ़ाने के लिए नुक्कड़ नाटकों का सहारा लिया गया है। इसके अंतर्गत पूरे राज्य में करीब 2150 जगहों पर नाटकों का सफ़लता पूर्वक मंचन किया गया. इन नुक्कड़ नाटकों के प्रस्तुतीकरण का विषय भूमि सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त था. 

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की तरफ से बताया गया है कि 45 मिनट के इस नुक्कड़ नाटक में भूमि सर्वे से संबंधित जटिल विषय को आम बोलचाल की सरल भाषा में समझाने का प्रयास किया गया है। इस काम में अंचल अधिकारियों एवं सर्वे शिविर प्रभारियों ने मिलकर काम किया. लोगों की भीड़ को अगर पैमाना माना जाए तो विभाग का य़ह अभिनव प्रयोग काफी पसंद भी किया गया है. रैयतों को भूमि संबंधी तकनीकी मुद्दों को समझने में दिक्कत होती है। किस्तवार, खानापुरी, सुनवाई, कैथी लिपि, भू-अभिलेख पोर्टल के बारे में सही जानकारी का अभाव है। नुक्कड़ नाटक के जरिए गांवों के लोगों को आसानी से इन बारीकियों को समझाया गया। अनुमान है कि इससे सर्वे के काम में लोगों की दिलचस्पी बढ़ेगी जिससे सर्वे कर्मियों को अपने काम को समय से पूरा में सुविधा होगी। 


राजस्व विभाग एवं भू अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय इसके अलावा कई अन्य तरीके से लोगों को जागरूक करने की दिशा में काम कर रहा है। अखबारों में नियमित तौर पर विज्ञापन दिया जा रहा है। रेडियो और अन्य डिजिटल प्लेटफाॅर्म पर सर्वे के बारे में बताया जा रहा है। विभाग के सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म पर लगातार जानकारी दी जा रही है। सर्वे की सफलता के लिए जरूरी है कि लोगों को इससे संबंधित सभी जानकारी उपलब्ध हो। 


नाटक का आयोजन बिहार के सभी अंचलों में एक साथ किया गया। हरेक अंचल में एक नाटक मंडली ने 2 दिन प्रस्तुतीकरण दिया। एक मंडली ने हरेक दिन 2 जगहों पर नुक्कड़ नाटक का मंचन किया। इस प्रकार एक अंचल में 4 जगहों पर इस नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन हुआ। एक माह तक चले इस आयोजन में करीब 4 दर्जन नाटक मंडलियां ने हिस्सा लिया। हरेक मंडली में 10 कलाकार थे।


इस नुक्कड़ नाटक का नाम था- चली सरकार जनता के द्वार, आपकी जमीन आपके नाम। नाटक में मुखिया और राजस्व अधिकारी के जरिए सर्वे के तकनीकी पहलुओं को समझाने का प्रयास किया गया है। बीच-बीच में गीत-संगीत का सहारा लिया गया है। शुरूआत हुड़का वाद्य यंत्र बजाकर किया गया। इसके बाद जोगीरा और आमंत्रण गीत गाकर मूल विषय वस्तु की चर्चा की गई है।