ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / bihar / patna-news / Bihar Land: सरकारी भूमि को बचाना सरकार के लिए बड़ी चुनौती, अब...

Bihar Land: सरकारी भूमि को बचाना सरकार के लिए बड़ी चुनौती, अब तक कितने एकड़ सरकारी जमीन की जानकारी मिली है? जानें..

Bihar Land: बिहार में सरकारी जमीनों को अवैध कब्जे से बचाना सरकार के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। अभी तक ऐस कई एकड़ सरकारी जमीनों की जानकारी सरकार को मिली है। सरकार की तरफ से इसके लिए प्रभावकारी कदम उठाए जा रहे हैं।

01-Feb-2025 01:26 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Land: सरकारी भूमि की सुरक्षा एवं संरक्षा को लेकर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग गंभीर है और इसके लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं। पहले सरकारी भूमि को विभाग के पोर्टल पर इंट्री कर ऑनलाइन किया गया है और अभी इसे सत्यापित करने का काम चल रहा है। राजस्व कर्मचारी, राजस्व अधिकारी एवं अंचल अधिकारी को इस महत्वपूर्ण काम की जिम्मेदारी दी गई है। इससे संबंधित एक पत्र विभाग के सचिव श्री जय सिंह द्वारा सभी समाहर्ताओं को लिखा गया है।


बीते 28 जनवरी को मुख्य सचिव स्तर पर इस मुद्दे की समीक्षा की गई। पाया गया कि राज्य के कुल 45859 मौजों में से मात्र 1355 मौजों में ऑनलाइन इंट्री का काम अभी तक शुरू नहीं किया जा सका है। जो प्रविष्टि की गई है उससे अभी तक कुल 3160947 सरकारी खेसरों की जानकारी प्राप्त हुई है, जिनका कुल रकवा 1786276 एकड़ है। बैठक में विभाग द्वारा बताया गया कि सभी प्रविष्टि के सत्यापन का काम भी शुरू हो चुका है और सभी जरूरी निदेश जिलों में भेज दिए गए हैं।


इससे पूर्व विभाग स्तर पर सरकारी भूमि को चिन्हित किए जाने की आवश्यकता को देखते हुए हरेक जिला के सभी मौजों की सरकारी भूमि की सूची तैयार करने के लिए विभाग द्वारा सॉफ्टवेयर का निर्माण किया गया था। पिछले सर्वे खतियान को आधार बनाकर सभी तरह की सरकारी भूमि की ऑनलाइन इंट्री का काम किया गया था। किसी भी मौजा में उपलब्ध सरकारी भूमि के सभी प्रकारों यानि सीएस खतियान,  आरएस खतियान, चकबंदी खतियान तथा अंचल में रक्षित सरकारी भूमि पंजी में दर्ज सभी सरकारी खेसरों की ऑनलाइन किया जा चुका है। 


इस काम के लिए विभाग ने सत्यापन मॉड्यूल विकसित कर ई-जमाबंदी लॉगिन में आवश्यक प्रावधान किए हैं। यह मॉड्यूल पूर्व की भांति मेकर, चेकर और एप्रूवर के रूप में काम करेगी। राजस्व कर्मचारी मेकर, राजस्व अधिकारी चेकर और अंचल अधिकारी एप्रूवर के रूप में कार्य करेंगे। उनके द्वारा पूर्व में दर्ज किए गए सरकारी भूमि के विवरण को ऑनलाइन एवं ऑफलाइन पंजी से मिलान कर उसका सत्यापन किया जा सकेगा।


विभिन्न विभागों को सरकारी भवन के निर्माण एवं विभिन्न परियोजनाओं को पूरा करने के लिए सरकारी भूमि की जरूरत होती है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग संबंधित विभागों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप और कायदे-कानूनों का पालन करते हुए सरकारी भूमि उपलब्ध कराता है।