ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में होली की धूम: तेजप्रताप यादव ने खेली कुर्ता फाड़ होली, रामकृपाल यादव ने लगाए ठुमके नीतीश के शराबबंदी दावे पर सवाल: कटिहार में खुलेआम धधक रही महुआ की अवैध भट्ठियां चिराग पासवान की शादी का इंतजार: होली पर मां ने कहा..घर में बहू जल्द आने की उम्मीद शादी के बाद रश्मिका-विजय का स्पेशल गिफ्ट, ‘मीट एंड ग्रीट’ में फैंस को अपने हाथों से परोसा खाना शादी के बाद रश्मिका-विजय का स्पेशल गिफ्ट, ‘मीट एंड ग्रीट’ में फैंस को अपने हाथों से परोसा खाना PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर क्यों हुआ केस? मंत्री के हस्तक्षेप के बाद FIR दर्ज PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर क्यों हुआ केस? मंत्री के हस्तक्षेप के बाद FIR दर्ज मातम में बदली होली की खुशी: बिहार में दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, तीन लोग घायल मातम में बदली होली की खुशी: बिहार में दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, तीन लोग घायल सहरसा में भीषण सड़क हादसा: रेलवे इंजीनियर की दर्दनाक मौत, घर में मातम

Bihar News: रोजगार सृजन में बिहार ने देश के बड़े राज्यों को पछाड़ा, जानिए.. हासिल किया कौन सा रैंक?

Bihar News: बिहार ने एक बार फिर से खुद को साबित कर दिखाया है। बिहार ने रोजगार सृजन के मामले में देशभर में तीसरा स्थान हासिल किया है.

09-May-2025 02:22 PM

By FIRST BIHAR

Bihar News: सिमित संसाधनों के बावजूद बिहार ने एक बार फिर से खुद को साबित करने का काम किया है। रोजगार सृजन करने के मामले में बिहार बड़े-बड़े विकसित राज्यों को पछाड़कर पहली पंक्ति में आ खड़ा हुआ है। रोजगार सृजन करने के मामले में बिहार ने देशभर में तीसरा स्थान हासिल किया है। दूसरे स्थान पर तमिलनाडु है जबकि पहला स्थान जम्मू-कश्मीर को मिला है।


दरअसल, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के अंतर्गत बिहार ने तीसरा स्थान हासिल कर लिया है। पिछले वित्तीय वर्। की पीएमईजीपी रैंकिंग में पहले स्थान पर जम्मू-कश्मीर है और दूसरे स्थान पर तमिलनाडु जबकि बिहार ने तीसरा स्थान हासिल कर लिया है। बिहार ने वित्तीय वर्। 2024-25 में रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत लोन के लिए 35406 आवेदन आए थे। जिसमें से 8077 आवेदनों को मंजूरी दी गई। उद्योग विभाग ने 14899 लाख रुपए की स्वीकृति दी है।


बिहार सरकार के उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि यह इस बात को साबित करता है कि बिहार के युवा अब बड़ी संख्या में रोजगार अपना रहे हैं। युवाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए यह योजना बेहद कारगर साबित हो रहा है। उन्होंने बताया कि खासतौर पर नए प्रोजेक्ट के तहत ही इस योजना का लाभ लिया जा रहा है। पीएमईजीपी आवेदनों की जांच स्वीकृति प्रदान करने में बिहार को पहला स्थान प्राप्त हुआ है, जबकि आवेदन की स्वीकृति के मामले में तीसरा स्थान बिहार ने हासिल किया है।