Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश UPSC Result: अरवल की बेटी आकांक्षा सिंह को मिली सफलता, UPSC परीक्षा में 454वां रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान कौन थे भारत के पहले IAS अधिकारी? जिन्होंने इंग्लैंड से पास की थी परीक्षा, रवींद्रनाथ टैगोर से था गहरा नाता; सफलता की कहानी आज भी युवाओं के लिए प्रेरणाश्रोत
15-May-2025 07:45 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Election 2025: आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए पटना जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। चुनावी तैयारियों के तहत जिले में सभी अनुज्ञप्तिप्राप्त शस्त्रों और कारतूसों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा।
दरअसल, बिहार में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पटना के जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने थानावार दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कर दी है। यह सत्यापन कार्य 16 मई से 29 मई 2025 तक किया जाएगा। सभी शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों को निर्देश दिया गया है कि वे निर्धारित तिथियों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच संबंधित थाने पर उपस्थित होकर अपने आग्नेयास्त्रों का अनिवार्य रूप से भौतिक सत्यापन करा लें। ऐसा नहीं करने पर उनके खिलाफ आयुध अधिनियम, 1959 और आयुध नियम, 2016 के तहत अनुज्ञप्ति निलंबित या रद्द किए जाने की कार्रवाई की जा सकती है।
थानावार सत्यापन कार्यक्रम का विवरण इस प्रकार है:
16 एवं 17 मई: सदर-फुलवारीशरीफ, जानीपुर, बेउर, परसा बाजार, पिपलावां, गांधी मैदान, पीरबहोर, कदमकुआं, सचिवालय, गर्दनीबाग, हवाइअड्डा, शास्त्रीनगर, श्रीकृष्णापुरी, कोतवाली, बुद्धा कॉलोनी, राजीवनगर, पाटलिपुत्रा, दीघा, कंकड़बाग, पत्रकारनगर, जक्कनपुर, रामकृष्णानगर, गोपालपुर, गौरीचक।
19 एवं 20 मई: पटना सिटी-आलमगंज, सुल्तानगंज, अगमकुआं, मेहंदीगंज, खाजेकला, बाइपास, चौक, मालसलामी, दीदारगंज, नदी थाना, फतुहा, दनियावां, खुसरूपुर, शाहजहांपुर, बहादुरपुर।
21 एवं 22 मई: दानापुर, रूपसपुर, खगौल, शाहपुर, मनेर, बिहटा, नौबतपुर, अकिलपुर।
23 एवं 24 मई: पालीगंज, बिक्रम, दुल्हिनबाजार, रानीतालाब, सिगोड़ी, खिड़ीमोड़।
26 एवं 27 मई: मसौढ़ी, भगवानगंज, धनरुआ, पिपरा, पुनपुन, कादिरगंज।
28 एवं 29 मई: बाढ़, सालिमपुर, बेलछी, भदौर, अथमलगोला, मरांची, सकसोहरा, हाथीदह, पंडारक, घोसवरी, पंचमहला, सम्यागढ़, बख्तियारपुर, मोकामा, एनटीपीसी बाढ़।
विधानसभा चुनाव को लेकर ईवीएम (EVM) और वीवीपैट (VVPAT) मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच (FLC - First Level Checking) भी फुलवारीशरीफ स्थित वेयरहाउस में जारी है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह स्वयं नियमित रूप से इस प्रक्रिया का निरीक्षण कर रहे हैं। उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी कार्यों के संचालन के निर्देश दिए।