श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में
04-Feb-2026 02:36 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: नए वित्तीय वर्ष में बिहार के तीन जिलों पूर्वी चंपारण, जमुई और पूर्णिया में डिजिटल तारामंडल तथा स्पेस एंड एस्ट्रोनॉमी एजुकेशन सेंटर के निर्माण की शुरुआत होगी। विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी विकास विभाग ने बताया कि केंद्र सरकार की सहायता से इन परियोजनाओं के लिए 39 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है।
इनका निर्माण कार्य वित्तीय वर्ष 2026-27 में शुरू करने की तैयारी है। इसके अलावा, वित्तीय वर्ष 2025-26 में पश्चिमी चंपारण जिले के बगहा अनुमंडल में 73.04 करोड़ रुपये की लागत से राजकीय पॉलिटेक्निक के निर्माण को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। इस पॉलिटेक्निक का निर्माण कार्य भी वर्ष 2026-27 में आरंभ किया जाएगा।
राज्य में तकनीकी नवाचार और स्टार्टअप को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एनआईटी पटना में 47.76 करोड़ रुपये की लागत से एक आधुनिक इनक्यूबेशन सेंटर स्थापित किया जाएगा। यह केंद्र राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालयों और एनआईटी पटना से जुड़े स्टार्टअप्स को तकनीकी सहायता, लीगल डॉक्यूमेंटेशन सपोर्ट, नेटवर्किंग और बिजनेस कनेक्शन जैसी सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराएगा।
वहीं, राज्य के अभियंत्रण महाविद्यालयों में परंपरागत पाठ्यक्रमों के साथ-साथ स्नातक स्तर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, मशीन लर्निंग, डेटा साइंस, साइबर सुरक्षा, ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी, नेटवर्किंग, सिविल इंजीनियरिंग विद कंप्यूटर एप्लीकेशन, थ्रीडी एनिमेशन एंड ग्राफिक्स जैसे आधुनिक और रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों का संचालन भी शुरू किया गया है।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...