Bihar News: हड़ताली CO को अंतिम चेतावनी, कल शाम तक काम पर लौटें वरना..., डिप्टी CM का ऐलान - जनहित से समझौता नहीं BIHAR NEWS : दिनदहाड़े बाइक सवार युवक की हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी! पूरी खबर पढ़ें BIHAR NEWS : बेगूसराय में दिनदहाड़े Axis बैंक लूट! 6 नकाबपोश बदमाशों ने 3-4 लाख रुपये लूटे, गार्ड घायल Bihar News: क्लासमेट की पिटाई से छात्रा की मौत, परिजनों ने शिक्षक पर लगाया गंभीर आरोप BIHAR NEWS : SP के बॉडीगार्ड की दबंगई ! गैस एजेंसी संचालक को धमकी देकर बिना पैसे दिए जबरन उठाया सिलेंडर, ऑडियो और CCTV फूटेज हुआ वायरल कोर्ट में हुआ हंगामा! पत्नी, पति और प्रेमी आमने-सामने, 5 साल का मासूम फंसा बीच में – आप भी पढ़ें कौन ले गया बच्चे को? BIHAR NEWS : शराब के नशे में धुत ASI ने मचाया हंगामा, ग्रामीणों ने बनाया बंधक ! थाने की पुलिस ने खुद किया गिरफ्तार BIHAR NEWS : अब कारा कर्मियों को मिलेगा आरामदायक घर! बिहार सरकार बनाएगी 44 आधुनिक आवासीय भवन, जानिए कितने रुपए होंगे खर्च मछली कारोबार विवाद में खूनी खेल! चौकीदार के साले की पीट-पीटकर हत्या, फिर मारी गोली patna train accident : पटना-दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड पर दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आए तीन मजदूर, मौके पर मौत
14-Mar-2025 07:44 PM
By First Bihar
BIHAR CRIME : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस हत्या, लूट या छिनतई की खबरें निकल कर सामने आ रहा हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सुपौल से सामने आ रहा है। जहां चाय की दुकान पर जमकर विवाद हुआ, इसके बाद चाकू मारकर एक दुकानदार की हत्या कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार, सारण जिले के सोनपुर के काली घाट पर एक चाय दुकानदार की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
मृतक दिघवारा थाना क्षेत्र के खानपुर निवासी स्व. नागेश्वर दुबे के पुत्र बबन दुबे हैं, जो लंबे समय से काली घाट पर चाय की दुकान चलाते थे।
वहीं, घटना की सूचना मिलते ही हरिहरनाथ थानाध्यक्ष स्वर्ण सुप्रिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की।
बताया जा रहा है कि, पुलिस ने एक आरोपी हरिहरनाथ थाना क्षेत्र के मीना बाजार निवासी स्व. भोला साह के पुत्र अरूण साह को गिरफ्तार कर लिया है।
इस घटना को लेकर स्थानीय ने बताया कि काली घाट पर गांजा पीने वालों का जमावड़ा लगा रहता है। गुरुवार शाम भी वहां कुछ लोग जमा थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई।
विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने चाय दुकानदार बबन दुबे पर चाकू से गर्दन पर हमला कर दिया। चाकू से हमला होने के बाद बबन दुबे घायल होकर वहीं गिर पड़े।