ब्रेकिंग न्यूज़

बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार

Home / bihar / patna-news / बिहार की कनेक्टिविटी को मिलेगी रफ्तार, दो नए एक्सप्रेसवे की तैयारी पूरी, इन...

बिहार की कनेक्टिविटी को मिलेगी रफ्तार, दो नए एक्सप्रेसवे की तैयारी पूरी, इन जिलों को होगा फायदा

बिहार के दो एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट की डीपीआर को जल्द ही मंजूरी मिल सकती है। इससे यातायात में काफी हद तक सुधार आएगा। साथ ही व्यापार और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

14-Feb-2025 09:06 AM

By First Bihar

बिहार की सड़क कनेक्टिविटी को और मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार जल्द ही रक्सौल-हल्दिया और गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे की डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) को मंजूरी दे सकती है। इन राजमार्ग परियोजनाओं से बिहार की पूरे देश से कनेक्टिविटी बेहतर होगी, जिससे व्यापार, परिवहन और लॉजिस्टिक्स को नई गति मिलेगी।



करीब 650 किलोमीटर लंबे रक्सौल-हल्दिया एक्सप्रेसवे का 367 किलोमीटर हिस्सा बिहार में होगा। यह हाईवे पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, लखीसराय, जमुई और बांका जिलों से होकर गुजरेगा। यह सड़क बिहार के रक्सौल स्थित ड्राईपोर्ट को पश्चिम बंगाल के हल्दिया पोर्ट से सीधा जोड़ेगी, जिससे नेपाल के साथ व्यापार और आयात-निर्यात की प्रक्रिया सुगम होगी।



यह एक्सप्रेसवे 521 किलोमीटर लंबा होगा, जिसमें बिहार का बड़ा हिस्सा शामिल होगा। इस हाईवे का एलाइनमेंट गोरखपुर रिंग रोड से शुरू होकर पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज होते हुए पश्चिम बंगाल तक जाएगा। इसके निर्माण से उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल के बीच परिवहन आसान होगा और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।



उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल को जोड़ने वाले वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेसवे के लिए वन विभाग की मंजूरी की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। गया, औरंगाबाद और कैमूर जिलों में वन मंजूरी का काम तेजी से चल रहा है, जिसके चलते अगले कुछ महीनों में निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है।


करीब 610 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे की लागत 35 हजार करोड़ रुपये बताई जा रही है। अभी वाराणसी से कोलकाता पहुंचने में 15 घंटे लगते हैं, लेकिन एक्सप्रेसवे के निर्माण के बाद यह दूरी महज 9 घंटे में तय की जा सकेगी।


ये एक्सप्रेसवे न सिर्फ बिहार की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएंगे बल्कि लॉजिस्टिक्स, औद्योगिक विकास और पर्यटन को भी बढ़ावा देंगे। केंद्र सरकार से मंजूरी मिलते ही इन परियोजनाओं पर काम तेजी से आगे बढ़ेगा।