BIHAR NEWS : शराब के नशे में धुत ASI ने मचाया हंगामा, ग्रामीणों ने बनाया बंधक ! थाने की पुलिस ने खुद किया गिरफ्तार BIHAR NEWS : अब कारा कर्मियों को मिलेगा आरामदायक घर! बिहार सरकार बनाएगी 44 आधुनिक आवासीय भवन, जानिए कितने रुपए होंगे खर्च मछली कारोबार विवाद में खूनी खेल! चौकीदार के साले की पीट-पीटकर हत्या, फिर मारी गोली patna train accident : पटना-दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड पर दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आए तीन मजदूर, मौके पर मौत बिहार में मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा नेटवर्क का भंडाफोड़, दरभंगा-पटना से 5 गिरफ्तार, 345 ग्राम हीरोइन बरामद BIHAR NEWS : जमीन बंटवारे का खूनी खेल! शराब के नशे में मां की बेरहमी से हत्या, गांव में हडकंप का माहौल बैंड-बाजों के साथ अनंत सिंह का स्वागत,जेल से बाहर आने के बाद कहा - अब जनता का काम करेंगे... Bihar Politics : शरद यादव से ललन सिंह तक; अब फिर नीतीश कुमार बने JDU के बॉस, जानिए अब तक कितनी दफा संभाल चुके हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व वंदे भारत की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से हुआ घायल, इलाज के दौरान मौत; स्टेशन पर मची अफरातफरी Bihar news : पिघली सियासी दूरी ! चिराग पासवान ने चाचा पशुपति पारस के छुए पैर,तस्वीर वायरल; क्या खत्म होगी नाराजगी?
23-Mar-2025 03:27 PM
By First Bihar
Bihar Chunav 2025:बिहार में यह चुनावी साल है। इसको लेकर न सिर्फ राजनीतिक दल बल्कि चुनाव आयोग की अपनी तैयारी में लग गई है। इसी कड़ी में अब जो खबर निकल कर सामने आई है। उसके मुताबिक अब निर्वाचन आयोग ने भी बिहार चुनाव को लेकर एक मीटिंग बुलाई हैं। इस मीटिंग में शामिल होने वाले लोगों की लिस्ट भी तैयार कर ली गई है।
जानकारी के अनुसार, बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार की सियासत गरमाई हुई है। ऐसे में सभी पार्टियों के द्वारा रणनीति बनाई जा रही ह। वहीं दूसरी ओर निर्वाचन आयोग ने भी बिहार में चुनाव की तैयारी शुरु कर दी है। इसको लेकर विभाग ने अपनी पहली बैठक बुलाई है। सूत्रों की मानें तो इस बैठक में कम मतदान वाले बूथों पर वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए रणनीति बनाई जाएगी।
बताया जा रहा है कि, 25 मार्च को निर्वाचन विभाग में पहली अहम बैठक होगी। यह बैठक सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक मुख्य निर्वाचन अधिकारी एचआर श्रीनिवास की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी। इसमें जिलास्तरीय स्वीप (SVEEP) नोडल अधिकारी शामिल होंगे। बैठक में चुनाव में मतदाता सहभागिता बढ़ाने और जागरूकता अभियान चलाने को लेकर चर्चा की जाएगी।
इधर, इस बैठक में निर्वाचन विभाग के अवर सचिव प्रमोद कुमार ने सभी जिलों के डीएम को पत्र भेजा है। इस बार के विधानसभा चुनाव में बूथ को तीन श्रेणी में बांटे जाने की चर्चा तेज है। जिसमें A श्रेणी: सबसे अधिक मतदान प्रतिशत वाले बूथ, B श्रेणी: सबसे कम मतदान प्रतिशत वाले बूथ और C श्रेणी: मध्यम मतदान प्रतिशत वाले बूथ हर श्रेणी के लिए अलग-अलग तरीके से जागरुकता अभियान चलाया जाएगा। फिलहाल, निर्वाचन विभाग मतदाता सूची तैयार करने, संशोधन करने और नए नाम जोड़ने की प्रक्रिया में जुटा है।