बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण का रास्ता साफ, नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मिला साइट क्लीयरेंस; विकास को मिलेगी नई उड़ान बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण का रास्ता साफ, नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मिला साइट क्लीयरेंस; विकास को मिलेगी नई उड़ान एक्शन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार: अपने गृह क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा, निर्माणाधीन स्कूल भवन और ROB को देख दिये ये निर्देश बिहार में नशे की खेती: अफीम के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, नष्ट की गई लाखों की फसल बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार: रिश्वतखोरी के मामले में दारोगा सेवा से बर्खास्त, DIG के एक्शन से हड़कंप Bihar CM : CM नीतीश ने RCD के बड़े अधिकारी को हड़काया, अधिकारी ने हाथ जोड़कर मांगी 1 महीने की मोहलत बिहार में रक्षा विभाग की 9.36 एकड़ जमीन से हटेगा अतिक्रमण, पांच सदस्यीय कमेटी गठित BIHAR NEWS : नाले से अज्ञात युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी; पुलिस पहचान में जुटी बीआरएबीयू में सर्टिफिकेट से हिंदी हटाने पर हंगामा, प्रमोशन पर भी शुरू हुई बहस UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका
03-Mar-2025 09:24 AM
By FIRST BIHAR
Bihar Budget 2025: बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश सरकार अपना अंतिम बजट पेश करने जा रही है। बिहार के वित्त मंत्री सम्राट चौधरी के बजट में बिहारवासियों के लिए क्या-क्या खास होगा, इस पर सभी की निगाहें टिकी हैं। यह पहला अवसर होगा जब बिहार का वार्षिक बजट तीन लाख करोड़ रुपये से अधिक का होगा।
उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी लगातार दूसरी बार बिहार का बजट पेश करेंगे। वर्तमान वित्तीय वर्ष का वार्षिक बजट 2.79 लाख करोड़ रुपये का है, जिसे बढ़ाकर आगामी वित्तीय वर्ष में 3.10 लाख करोड़ से 3.20 लाख करोड़ रुपये के बीच किए जाने का अनुमान है। इस बजट में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं से जुड़े निर्माण कार्यों को पूरा करने के लिए आवश्यक प्रावधान किए गए हैं।
इनमें पथ निर्माण, नगर विकास, स्वास्थ्य, सिंचाई, पर्यटन एवं खेल विभाग के निर्माण कार्य शामिल हैं। गृह विभाग को इस बार 6% बजटीय प्रावधान मिलने की संभावना है, जबकि चालू वित्तीय वर्ष में यह 5.86% था। ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर और विकास कार्यों को बढ़ावा देने के लिए ग्रामीण विकास विभाग को लगभग 5.50% बजटीय प्रावधान मिल सकता है। बजट में महिलाओं के लिए भी कई योजनाओं का ऐलान किया जा सकता है।
महिलाओं के लिए बिजनेस सब्सिडी बढ़ाने के साथ-साथ महिला विकास और सामाजिक सुरक्षा पर अधिक ध्यान दिया जाएगा। जीविका को सशक्त बनाने और महिला कल्याण से जुड़ी योजनाओं के लिए विशेष प्रावधान किए जाने की संभावना है। इसके अलावा, केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) के माध्यम से किसानों को 3 लाख रुपये की जगह 5 लाख रुपये तक का लाभ दिलाने के लिए भी कदम उठाए जा सकते हैं।
नीतीश सरकार इस बजट में रोजगार को भी प्राथमिकता दे सकती है। अनुमान है कि 6 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की जा सकती है, जिसमें सबसे अधिक भर्तियां शिक्षा और पुलिस विभाग में होने की उम्मीद है। कुल मिलाकर, यह बजट बिहार के विकास को नई गति देने वाला साबित हो सकता है, जिसमें बुनियादी ढांचे के विकास, महिलाओं के सशक्तिकरण, ग्रामीण उत्थान और रोजगार सृजन को विशेष महत्व दिया जाएगा।