ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो .... राज्यसभा जाने से पहले बिहार के 6 लाख शिक्षकों को गिफ्ट देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, करोड़ों छात्र-छात्राओं को भी मिलेगी राहत Bihar News: हड़ताली CO को अंतिम चेतावनी, कल शाम तक काम पर लौटें वरना..., डिप्टी CM का ऐलान - जनहित से समझौता नहीं BIHAR NEWS : दिनदहाड़े बाइक सवार युवक की हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी! पूरी खबर पढ़ें BIHAR NEWS : बेगूसराय में दिनदहाड़े Axis बैंक लूट! 6 नकाबपोश बदमाशों ने 3-4 लाख रुपये लूटे, गार्ड घायल Bihar News: क्लासमेट की पिटाई से छात्रा की मौत, परिजनों ने शिक्षक पर लगाया गंभीर आरोप BIHAR NEWS : SP के बॉडीगार्ड की दबंगई ! गैस एजेंसी संचालक को धमकी देकर बिना पैसे दिए जबरन उठाया सिलेंडर, ऑडियो और CCTV फूटेज हुआ वायरल कोर्ट में हुआ हंगामा! पत्नी, पति और प्रेमी आमने-सामने, 5 साल का मासूम फंसा बीच में – आप भी पढ़ें कौन ले गया बच्चे को? BIHAR NEWS : शराब के नशे में धुत ASI ने मचाया हंगामा, ग्रामीणों ने बनाया बंधक ! थाने की पुलिस ने खुद किया गिरफ्तार BIHAR NEWS : अब कारा कर्मियों को मिलेगा आरामदायक घर! बिहार सरकार बनाएगी 44 आधुनिक आवासीय भवन, जानिए कितने रुपए होंगे खर्च

Home / bihar / patna-news / Bihar Board 10th Result: कब आएगा बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट, ये रही...

Bihar Board 10th Result: कब आएगा बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट, ये रही संभावित डेट...

Bihar Board 10th Result: बिहार बोर्ड 10th बोर्ड परीक्षा में लाखों विद्यार्थी ने भाग लिया था अब उसका परिणाम का बेसब्री से स्टूडेंट्स को इंतजार है. जानें कब तक जारी हो सकता है फाइनल रिजल्ट...

11-Mar-2025 01:35 PM

By First Bihar

Bihar Board 10th Result: बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड (BSEB) की ओर से मैट्रिक (10th) बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 17 से 25 फरवरी 2025 तक करवाया गया था। परीक्षा समापन के बाद बीएसईबी की ओर से आंसर-की जारी की गई थी जिस पर 10 मार्च तक आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया गया था। आज यानि 11 मार्च के बाद दर्ज आपत्तियों का निराकरण बोर्ड की ओर से विशेषज्ञों की टीम द्वारा करवाया जायेगा. उसके बाद रिजल्ट तैयार किया जायेगा। परीक्षा का फाइनल रिजल्ट अंसार-की को ध्यान में रखकर घोषित होगा। 


वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बिहार बोर्ड की ओर से दसवीं (10th) का रिजल्ट 25 मार्च से लेकर 31 मार्च 2025 के बीच घोषित किया जा सकता है। रिजल्ट केवल ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.com पर घोषित किया जायेगा। हर बार की तरह किसी भी अभ्यर्थी को पर्सनल रूप से रिजल्ट की जानकारी नहीं दी जाएगी।


बीएसईबी की ओर से रिजल्ट जारी होते ही डायरेक्ट लिंक biharboardonline.bihar.gov.in, biharboardonline.com, seniorsecondary.biharboardonline.com, results.biharboardonline.com साइट्स पर एक्टिव कर दिया जायेगा। इसके बाद रिजल्ट के लिंक पर क्लिक कर रोल नंबर, रोल कोड दर्ज करना होगा। जिसके बाद आपका परिणाम दिख सकेगा। वहीं परीक्षार्थियों को पास होने के लिए न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। इसके अलावा यह अंक आपको प्रत्येक विषय में अलग-अलग प्राप्त करने होंगे।


इसके साथ ही अगर छात्र एक या दो विषयों में फेल हो जाते है तो उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है। रिजल्ट जारी होने के कुछ दिन बाद ही बोर्ड की ओर से कंपार्टमेंट एग्जाम के लिए आवेदन करवाया जायेगा। छात्र तय तिथियों में फॉर्म भरकर फेल होने वाले विषयों की परीक्षा को दोबारा दे सकेंगे और एग्जाम को पास कर सकेंगे। जिससे विद्यार्थियों के साल बर्बाद होने से बच जायेगा।