सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
23-Apr-2025 11:48 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Bihar Accident News: हजारीबाग से पटना लौट रही यात्रियों से भरी बस बाईपास के पैजामा मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में रिटायर्ड BSF अफसर की पत्नी की मौत हो गई है, वहीं 45 लोग घायल हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहीं उस हादसे में BSF के रिटायर्ड इंस्पेक्टर जयप्रकाश ठाकुर की पत्नी आशा देवी की जान चली गई।
हादसे में गंभीर रूप से घायल आशा देवी को नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त बस जाम से बचने के लिए साइड लाइन से निकाली जा रही थी। तभी ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया और बस गड्ढे में जा पलटी।
बस के पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोग और पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बस के शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला। गनीमत रही कि कई लोग बाल-बाल बच गये। लेकिन ड्राइवर की लापरवाही से ये हादसा हो गया। हाजीपुर निवासी रिटायर्ड इंस्पेक्टर जयप्रकाश ठाकुर ने बताया कि वे अपनी पत्नी के साथ एक शादी समारोह में भाग लेकर हजारीबाग से पटना लौट रहे थे। जाम से बचने के चक्कर में ड्राइवर ने बस को गलत तरीके से उतारा, और बस पलट गई। जिससे उनकी पत्नी की मौत हो गई।