BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो .... राज्यसभा जाने से पहले बिहार के 6 लाख शिक्षकों को गिफ्ट देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, करोड़ों छात्र-छात्राओं को भी मिलेगी राहत Bihar News: हड़ताली CO को अंतिम चेतावनी, कल शाम तक काम पर लौटें वरना..., डिप्टी CM का ऐलान - जनहित से समझौता नहीं BIHAR NEWS : दिनदहाड़े बाइक सवार युवक की हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी! पूरी खबर पढ़ें BIHAR NEWS : बेगूसराय में दिनदहाड़े Axis बैंक लूट! 6 नकाबपोश बदमाशों ने 3-4 लाख रुपये लूटे, गार्ड घायल Bihar News: क्लासमेट की पिटाई से छात्रा की मौत, परिजनों ने शिक्षक पर लगाया गंभीर आरोप BIHAR NEWS : SP के बॉडीगार्ड की दबंगई ! गैस एजेंसी संचालक को धमकी देकर बिना पैसे दिए जबरन उठाया सिलेंडर, ऑडियो और CCTV फूटेज हुआ वायरल कोर्ट में हुआ हंगामा! पत्नी, पति और प्रेमी आमने-सामने, 5 साल का मासूम फंसा बीच में – आप भी पढ़ें कौन ले गया बच्चे को? BIHAR NEWS : शराब के नशे में धुत ASI ने मचाया हंगामा, ग्रामीणों ने बनाया बंधक ! थाने की पुलिस ने खुद किया गिरफ्तार BIHAR NEWS : अब कारा कर्मियों को मिलेगा आरामदायक घर! बिहार सरकार बनाएगी 44 आधुनिक आवासीय भवन, जानिए कितने रुपए होंगे खर्च
14-Mar-2025 03:42 PM
By First Bihar
HOLI 2025 : पूरा देश इस समय होली के रंग में रंगा हुआ नजर आ रहा है। ऐसे में होली के दौरान रंग या अबीर लगाते समय कुछ सावधानी बरतना बहुत जरूरी है। सबसे पहले इस दौरान रसायनिक रंगों का उपयोग नहीं होना चाहिए। इससे त्वचा संबंधी परेशानी हो सकती है। रंगों के केमिकल से त्वचा में एलर्जी, जलन, खुजली, दाने, सूखापन आदि समस्याएं पैदा कर सकती हैं। ऐसे में थोड़ी सी सावधानी बरतकर रंगों से होने वाली परेशानी से बचा जा सकता है।
वहीं,होली के समय शरीर पर तेल मालिश कर त्वचा को रंगों से रक्षा कर सकते हैं। अगर त्वचा सूखी है तो एक मोटी परत में माइश्चराइज़र लगाएं। होंठों, कानों, आंखों के आसपास और नाखूनों पर पेट्रोलियम जेली लगाएं ताकि रंग चिपके नहीं। होली आमतौर पर धूप में खेली जाती है, ऐसे में आप इस दौरान सनस्क्रीन लगा सकते हैं।
वहीं, बालों में सरसों या नारियल तेल लगाएं ताकि रंगों से नुकसान न हो। बालों को ढकने के लिए टोपी, दुपट्टा या स्कार्फ का इस्तेमाल करें। रंग खेलते समय पूरी बाजू की सूती कपड़े पहनें ताकि त्वचा रंगों के सीधे संपर्क में न आए। हर्बल या प्राकृतिक रंगों का उपयोग करें। होली के दौरान फूलों, हल्दी, चंदन और अन्य प्राकृतिक चीजों से बने हर्बल रंगों का उपयोग करें। चमकीले, गहरे और धातुयुक्त रंगों से बचें क्योंकि इनमें सीसा (लेड), पारा (मरकरी) और अन्य हानिकारक रसायन हो सकते हैं।
इसके साथ ही त्वचा में नमी बनाये रखने के लिए समय-समय पर पानी पीते रहें। त्वचा को रगड़ने से बचें। खाने से पहले हाथों को ठीक से धो लें। होली के रंगों में हानिकारक केमिकल हो सकते हैं, इसलिए खाने से पहले हाथों को अच्छी तरह से धो लें। होली के बाद भी स्किन केयर जरूर करें। होली के बाद रंगों को धीरे-धीरे साफ करें। त्वचा पर रगड़ने के बजाय फेसवाश से चेहरा धोएं।
इधर, अगर किसी व्यक्ति को रंगों से एलर्जी या जलन होता है तो उसे ठंडे पानी से धो लेना चाहिए। अगर खुजली या लालिमा ज्यादा हो तो त्वचा विशेषज्ञ डॉक्टर की सलाह लें। होली के दौरान रंग-अबीर खेलते समय आंखों को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। आंखों में अबीर या रंग पड़ने पर जलन की समस्या हो सकती है।