Bihar Traffic Update : चैती छठ पर पटना में ट्रैफिक लॉक! इन सड़कों पर नो-एंट्री, जानिए पूरा रूट और पार्किंग प्लान Bihar Weather : चैती छठ पर सुहाना मौसम, तापमान 37°C तक पहुंचने के आसार; जानिए कहां-कब होगी बारिश सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल
19-Apr-2025 05:45 PM
By First Bihar
Bihar IPS Training: बिहार कैडर के 6 आईपीएस अधिकारी ट्रैनिंग पर जाएंगे. इसको लेकर गृह विभाग की तरफ से आदेश जारी किया गया है. इन अधिकारियों की गैरमौजूदगी में दूसरे अधिकारियों को जिम्मेवारी सौंपी गई है।
दरअसल, बिहार कैडर के 6 आईपीएस अधिकारी मिड कैरियर ट्रैनिंग प्रोग्राम पर फेज तीन का प्रशिक्षण लेने के लिए राष्ट्रीय पुलिस अकादमी हैदराबाद जाएंगे। हैदराबाद में 21 अप्रैल से 16 मई तक इन अधिकारियों की ट्रैनिंग चलेगी। इस दौरान गृह विभाग ने इनके काम का जिम्मा दूसरे अधिकारियों को सौंपा है।
गृह विभाग के आदेश के मुताबिक, होमगार्ड सह अग्निशाम सेवाएं के डीआईजी सुधीर कुमार पोरिका, विशेष शाखा के एसपी विनीत कुमार और निगरानी ब्यूरो के एसपी मनोज कुमार की अनुपस्थिति में उनके काम को देखेंगे।
इसके अलावा, बिहार स्वाभिमान विशेष सशस्त्र पुलिस बल, बगहा के समादेष्टा मिथिलेश कुमार की गैरमौजूदगी में बगहा एसपी सुशांत कुमार सरोज, मुजफ्फरपुर रेल एसपी विनय तिवारी की अनुपस्थिति में मुजफ्फरपुर के एसपी विश्वजीत दयाल उनका काम देखेंगे।
वहीं एमपीटीसी डुमरांव के प्रिंसिपल सह समादेष्टा महेंद्र कुमार बसंत्री की गैरमौजूदी में बी-सैप चार डुमरांव के समादेष्टा अजय कुमार पांडेय उनका कामकाज देखेंगे। गृह विभाग की तरफ से इस सभी अधिकारियों को आदेश जार कर दिया गया है।