बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल
19-Jan-2026 06:16 PM
By First Bihar
PATNA: नीट छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में पटना पुलिस ने 2 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। दोनों को कंकड़बाग थाने में रखा गया है। फिलहाल दोनों से पूछताछ जारी है। वही दूसरी ओर प्रभात मेमोरियल हॉस्पिटल के डॉक्टर सतीश से एसआईटी ने पूछताछ की। साथ ही कर्मचारियों से भी पूछताछ की गई। एएसपी कार्यालय में पूछताछ के बाद सभी को छोड़ दिया गया।
बता दें कि नीट छात्रा मौत मामले की जांच के लिए 7 सदस्यीय एसआईटी टीम बनाई गयी है। जो पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है। वही पटना एसएसपी लगातार अपडेट ले रहे हैं। SSP ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि जांच में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वही पटना आईजी जीतेन्द्र राणा SSP, पूर्वी SP, ASP सदर अभिनव कुमार के साथ बैठकर लगातार मामले की समीक्षा कर रहे हैं। पुलिस टीम साक्ष्य जुटाने के लिए फूंक-फूंक कर कदम रख रही है।
मृतका की ट्रैवल हिस्ट्री को खंगालना जा रहा है। हॉस्पिटल से जहानाबाद तक के रूट पर टीम काम कर रही है। सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन की भी जांच की जा रही है। लगातार चल रही ताबड़तोड़ एक्शन से लग रहा है कि एसआईटी जल्द ही किसी ठोस नतीज तक पहुंचेगी। बता दें कि पटना के चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र में बीते दिनों मेडिकल की छात्रा की संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी फैल गयी थी। इस घटना ने पुलिस महकमे को हिलाकर रख दिया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुई इसकी जांच के लिए एससआईटी का गठन किया गया जिसने जांच में पूरी ताकत झोंक दी है। लगातार मामले की जांच की जा रही हैं और लोगों से पूछताछ की जा रही है। इस मामले में पूछताछ के लिए एसआईटी ने पहले दो लोगों को हिरासत में लिया जिनसे कंकड़बाग थाने में पूछताछ की जा रही है। उसके बाद प्रभात मेमोरियल हॉस्पिलट के डॉक्टर सतीश कुमार और अस्पताल से कर्मचारियों से पूछताछ की गयी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।
पटना से सूरज की रिपोर्ट