ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / bihar / Viral Video: पटना में दहशत...बिल्डर ने भूमि पूजन के दौरान हथियारों से की...

Viral Video: पटना में दहशत...बिल्डर ने भूमि पूजन के दौरान हथियारों से की अंधाधुंध फायरिंग, दबंगई का खुला प्रदर्शन

Viral Video: कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पटना के नौबतपुर इलाके में मौर्य होम्स के भूमि पूजन के दौरान ऑटोमैटिक हथियारों से अंधाधुंध फायरिंग की गई। बताया जा रहा है कि 11 राउंड हवाई फायरिंग की गई है.

22-Mar-2025 04:38 PM

By First Bihar

Bihar News: बिहार में खुल्लम खुल्ला कानून को ठेंगा दिखाया जा रहा है. पटना से सटे नौबतपुर इलाके में एक बिल्डर मौर्य होम्स के भूमि पूजन के दौरान हथियारों से ताबड़तोड़ फायरिंग की गई. बताया जा रहा है कि रायफलऔर पिस्टल से 11 राउंड हवाई फायरिंग की गई है. फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है


वीडियो में कुछ युवक खुलेआम गोलियां चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। तस्वीर में मौर्य होम्स का बोर्ड दिख रहा है. वहीं पर एक शख्स हथियार से लैश होकर फायरिंग कर रहा. बंदूक के साथ-साथ पिस्टल भी है, जिससे दनादन फायरिंग की जा रही है.


 घटना को लेकर बताया जा रहा है कि मौर्य होम्स के  भूमि पूजन के दौरान नारियल फोड़ने के साथ-साथ हवाई फायरिंग भी की गई। वायरल वीडियो में एक युवक यह कहते हुए सुना जा सकता है कि कम से कम 11 राउंड फायरिंग होगी. हालांकि, इस वीडियो की सत्यया की पुष्टि 1st Bihar नहीं करता है. 


 पुलिस भी अभी बताने की स्थिति में नहीं है. लेकिन जिस तरह से सार्वजनिक तौर पर हथियारों का प्रदर्शन और हर्ष फायरिंग की जा रही है, यह सीधे तौर पर कानून को ठेंगा दिखाने के समान है. कानून के प्रति लापरवाही को दर्शाता है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि पटना पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है और दोषियों पर क्या सख्त कदम उठाए जाते हैं.