ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : 'निषादों को उनका हक चाहिए ...', मुकेश सहनी ने फिर दोहराई आरक्षण की मांग, कहा - जिस राज्य में निषाद जागरूक रहे वहां मिला हक़ दिन में बेचते फल, रात में करते बाइक चोरी… बड़ा गिरोह बेनकाब, सरगना ‘इरशाद’ समेत तीन गिरफ्तार वाह रे सिस्टम! 65 हजार लेकर दिव्यांग को बना दिया गार्ड, नगर निगम में खुलेआम चलता रहा खेल BIHAR NEWS : “मंत्री बने ‘भोलेनाथ’! सुरेंद्र मेहता की तस्वीर ने उठाए बड़े सवाल, विकास या दिखावा?” Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी

Home / bihar / Patna Metro: 15 अगस्त से पटना मेट्रो का परिचालन शुरू, जानें...कौन से रूट...

Patna Metro: 15 अगस्त से पटना मेट्रो का परिचालन शुरू, जानें...कौन से रूट पर दौड़ेगी ट्रेन?

Patna Metro: पटना मेट्रो के प्राथमिक कॉरिडोर में 15 अगस्त से मेट्रो ट्रेन चलाने की तैयारी है। शुरुआती दौर में आईएसबीटी से भूतनाथ तक मेट्रो सेवा शुरू हो सकती है। निर्माण कार्य तेजी से जारी है और पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन जल्द आधिकारिक घोषणा कर सकता है

29-Jul-2025 08:25 AM

By First Bihar

Patna Metro: पटना मेट्रो रेल परियोजना के प्राथमिक कॉरिडोर में ट्रेन सेवा शुरू करने की तैयारियां जोरों पर हैं। पटना और दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (PDMRC) द्वारा 15 अगस्त से मेट्रो ट्रेन के परिचालन की संभावना जताई जा रही है। यह कॉरिडोर न्यू पाटलिपुत्र बस टर्मिनल (आईएसबीटी), जीरो माइल, भूतनाथ, खेमनीचक और मलाही पकड़ी के बीच लगभग 6.107 किलोमीटर का क्षेत्र कवर करता है। हालांकि, सूत्रों के अनुसार यदि 15 अगस्त से मेट्रो सेवा शुरू होती है तो वह केवल आईएसबीटी से भूतनाथ तक सीमित रहेगी, जिसकी दूरी लगभग तीन किलोमीटर है।


न्यू पाटलिपुत्र बस टर्मिनल के परिसर में और उसके सामने आईएसबीटी मेट्रो स्टेशन का निर्माण कार्य जारी है, लेकिन फिलहाल यह स्टेशन मेट्रो लाइन से पूरी तरह जुड़ा नहीं है। दूसरी ओर, भूतनाथ और जीरो माइल में प्री-फैब्रिकेटेड स्टेशन का निर्माण तेजी से पूरा हो रहा है। मलाही पकड़ी स्टेशन का निर्माण भी लगभग पूरा हो चुका है और वहां फिनिशिंग के अंतिम चरण चल रहे हैं। भूतनाथ स्टेशन से आगे मेट्रो लाइन नहीं जुड़ी होने के कारण, भूतनाथ तक ही मेट्रो पहुंचाने की संभावना ज्यादा नजर आ रही है।


खेमनीचक स्टेशन एक महत्वपूर्ण इंटरचेंज स्टेशन है, जहां से एक लाइन मीठापुर और दूसरी मलाही पकड़ी की ओर जाती है। हालांकि, भूतनाथ और खेमनीचक के बीच अभी तक दोनों लाइनें जुड़ी नहीं हैं। इसके अलावा, जीरो माइल स्टेशन से आगे राष्ट्रीय राजमार्ग को पार करते हुए आईएसबीटी तक जाने वाली लाइन का भी निर्माण अधूरा है।


निर्माण एजेंसी द्वारा भूतनाथ से आईएसबीटी होते हुए डिपो तक तेज गति से निर्माण कार्य, बिजली व्यवस्था और पटरी बिछाने का काम जारी है, ताकि शुरुआती चरण में भूतनाथ तक मेट्रो सेवा संचालित की जा सके। पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन काम तेजी से पूरा किया जा रहा है ताकि जल्द से जल्द यात्रियों को मेट्रो सेवा उपलब्ध कराई जा सके।


पटना मेट्रो परियोजना बिहार की राजधानी की यातायात समस्या को कम करने और यात्रियों को सुरक्षित, तेज और आरामदायक यात्रा विकल्प प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस परियोजना के पूरा होने पर पटना के लोगों को आधुनिक मेट्रो नेटवर्क के जरिए बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।