ब्रेकिंग न्यूज़

छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम

Home / bihar / पटना में रेप के बाद प्रेग्नेंट हुई लड़की ने कराया अबार्शन, पंचायत ने...

पटना में रेप के बाद प्रेग्नेंट हुई लड़की ने कराया अबार्शन, पंचायत ने सुनाया था फरमान

23-May-2020 10:03 AM

PATNA: पटना के मोकामा से पंचायत के तुगलकी फरमान  का मामला सामने आ रहा है। रेप के बाद प्रेग्नेंट हुई नाबालिग लड़की को अबार्शन कराने का फैसला सुना दिया गया। लड़की ने पंचायत के फैसले पर अमल करते हुए अबार्शन भी करवा लिया लेकिन इसके बाद रेप का आरोपी अपने वादे से मुकर गया। 


मोकामा थाना क्षेत्र अवस्थित एक गांव की नाबालिग लड़की  के साथ गांव के ही एक दरिंदे ने रेप किया। लड़की गर्भवती हो गयी। प्राथमिकी दर्ज कराने के बजाये गांव वालों ने पंचायत का सहारा लिया। मामला जब पंचायत के लिए आया तो गांव के पंचों ने पीड़िता को गर्भपात करने का फैसला सुना दिया। पंचायत के आरोपी के परिजनों को लड़की के शादी का पूरा खर्च उठाने का निर्देश दिया है। 


पंचायत के फैसले के बाद लड़की का का गर्भपात करा दिया गया लेकिन आरोपी ने लड़की के शादी का खर्च देने से इंकार कर दिया। इसके बाद दोबारा पंचायत  बैठायी गयी लेकिन पंचों की बात मानने से भी आरोपी ने इंकार कर दिया। इसके बाद लड़की के परिजनों के द्वारा मोकामा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। आरोपी रणधीर राय को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। 


6 महीने पहले ही इस घटना को अंजाम दिया गया है। मामले का आरोपी फरार है। मोकामा थानाध्यक्ष की माने तो आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है और बहुत जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 16 साल की लड़की के साथ घिनौनी हरकत करने वाले आरोपी को लेकर गांव में भी नाराजगी का माहौल है।