ब्रेकिंग न्यूज़

वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद छपरा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 7 एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर राख Bihar news: महावीर जयंती पर स्कूल में ‘जाम से जाम’… नालंदा में शराबबंदी की उड़ी धज्जियां, वीडियो से मचा हड़कंप बिहार में अंतिम यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, दोनों की मौत बिहार में अंतिम यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, दोनों की मौत हेल्थ इंस्टिच्युट में निःशुल्क श्रवण-जाँच, हकलाने और सुनने में दिक्कत वाले मरीजों के लिए पटना में लगा हेल्थ कैम्प Bihar News: श्राद्ध से लौटते वक्त बुझ गई दो जिंदगियां… सड़क पर तड़पते रहे दोस्त, सुबह हुई तो मिली मौत की खबर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का बिहार दौरा, महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का बिहार दौरा, महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

Home / bihar / कुत्ते के बच्चे पर किया जानलेवा हमला, पटना पुलिस ने आरोपी को किया...

कुत्ते के बच्चे पर किया जानलेवा हमला, पटना पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट

27-Mar-2021 07:10 AM

PATNA : सुनने में आपको थोड़ा अजीब लग सकता है लेकिन खबर पक्की है। राजधानी पटना में एक शख्स को पुलिस ने कुत्ते के बच्चे पर जानलेवा हमला करने के मामले में गिरफ्तार किया है। दरअसल पटना के पत्रकार नगर थाना इलाके के जोगीपुर में एक शख्स ने कुत्ते के बच्चे पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। लोहे की रॉड से चोट लगने के बाद कुत्ते का बच्चा वहीं गिर पड़ा। उसके सिर की हड्डी टूट गई थी। 


सड़क पर अचेत पड़े इस कुत्ते के बच्चे पर एक सामाजिक कार्यकर्ता की नजर पड़ी। सामाजिक कार्यकर्ता वर्षा राज एक एनजीओ चलाती हैं। उनका एनजीओ आवारा पशुओं की देखभाल और उनके साथ होने वाली हिंसक घटनाओं को लेकर काम करता है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची वर्षा राज ने स्थानीय लोगों से इस पूरे मामले की जानकारी ली। पूछताछ में मालूम पड़ा कि इलाके के ही रहने वाले एक शख्स ने कुत्ते के बच्चे पर जानलेवा हमला किया था। जानकारी मिली कि जिस शख्स ने कुत्ते के बच्चे पर रॉड से हमला किया वह मजदूरी का काम करता है। 


सामाजिक कार्यकर्ता आरोपी मजदूर तक जा पहुंची और पहले इस मामले में पूरी जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने पटना के पत्रकार नगर थाने में आरोपी के खिलाफ कम्प्लेन दर्ज कराई। पुलिस से इस शिकायत पर हरकत में आई और उसने आईपीसी की धारा 429 के तहत केस दर्ज कर लिया। आरोपी शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। सामाजिक कार्यकर्ता के साथ पुलिस कुत्ते के बच्चे को लेकर हॉस्पिटल पहुंची और उसका एक्स-रे कराया गया। बेजुबान जानवरों को लेकर इंसानी संवेदनाओं की इतनी अच्छी तस्वीर बहुत कम देखने को मिलती है लेकिन जिस शख्स ने कुत्ते के बच्चे पर हमला किया वह क्रूरता की हद दिखाता है।