ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
10-May-2022 10:58 AM
PATNA: दीघा से एएन सिन्हा के बीच गंगा पथ में सड़क का काम पूरा होने ही वाला है। सड़क पर दूसरे लेयर का अलकतरा लगाया जा रहा है। कयास लगाये जा रहे हैं कि दो जून को इसका उद्घाटन हो सकता है। इसको लेकर निर्माण कार्य में भी गति लाई गई है। एएसन सिन्हा से पीएमसीएच तक एलिवेटेड रोड को फाइनल टच दिया जा रहा है। बिजली कनेक्शन के लिए छह जगहों पर ट्रांसफर्मर लगाया जा रहा है।
500 बिजली खंभा पर बल्ब लगाया जाएगा, जिससे दीघा से पीएमसीएच तक गंगा पथ जगमगा उठेगा। ये सारे काम 25 मई तक पूरे कर लिए जाएंगे। अभी सड़क के बीचोंबीच बिजली का खंभा लगाया जा रहा है। सड़क के दोनों किनारे भी बिजली का खंभा लगाने की तैयारी है। छह जगहों पर ट्रांसफर्मर लगा कर बिजली का कनेक्शन दिया जाएगा।
बताया जा रहा है कि दीघा से पीएमसीएच के बीच 25 से 30 मीटर की दूरी पर बिजली के खंभा पर बल्ब लगाया जा रहा है, जिसमें करीब 500 बिजली के खभों पर बल्ब लगेगा। अभी सड़क के बीचोंबीच बिजली का खंभा लगाया जा रहा है, जिसे पूरा होने के बाद सड़क के दोनों साइड भी लगाया जाएगा।
छह जगहों पर ट्रांसफॉर्मर लगाने की तैयारी है, जिससे गंगा पथ पर बिजली कनेक्शन मिल पाएगा। इसमें दीघा, कुर्जी, एलसीटी घाट, राजापुर, एएन सिन्हा और पीएमसीएच शामिल हैं। बिजली कनेक्शन के लिए बीएसआरडीसी की तरफ से प्रक्रिया जारी है। बिजली सप्लाई के लिए केबल बिछाया जा रहा है।