अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन
10-May-2023 05:03 PM
By BADAL ROHAN
PATNA: पटना सिटी के आलम गंज थाना के कसेरा आयरन के पास अपराध की योजना बना रहे 8 अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. वही गिरफ्तार अपराधी के पास से एक देशी कट्टा, चार जिंदा कारतूस, चार चाकू और चोरी की गई तीन बाइक को बरामद किया गया.
पुलिस ने बताया की गिरफ्तार सभी पेसेबर अपराधी है और पूर्व में भी कई अपराधिक मामलों में जेल जा चुका है. फिलहाल पुलिस सभी अपराधियों कड़ी पुछ-ताछ कर रही है. बताया गया कि मंगलवार को आलमगंज थाना की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी कसेरा आयरन के पास एकत्रित होकर किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में जुटे हैं. प्राप्त सूचना के आधार पर आलमगंज थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर त्वरित कार्रवाई की गई. इस दौरान एक साथ अपराधियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया है.
इस मामले में पकड़े गए अपराधियों के पास से गिरफ्तारी के क्रम में एक देसी कट्टा, चार जिंदा गोली, चार चाकू और तीन मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है. पकड़े गए अपराधियों की पहचान विशाल राज, रोहित कुमार, गोलू कुमार, चंदन कुमार, स्पर्श कुमार, राहुल कुमार, गोलू कुमार और दीपक कुमार के रूप में किया है. उन्होंने बताया कि पकड़े गए अपराधी पूर्व में भी कई संगीन मामलों में जेल जा चुके हैं. साथ ही अभियुक्तों के गिरफ्तारी के बाद मेहंदीगंज एवं बाईपास थाना के कुछ चोरी कांड में उद्भेदन भी संभव हुआ है. फिलहाल पुलिस पकड़े गए सभी अपराधियों के अपराधिक इतिहास खंगालने में जुटी है.