ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
21-Apr-2023 03:03 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार की राजधानी पटना में रमजान के आखिरी जुमे को अलविदा की नमाज के बाद यूपी में मारे गये गैंगस्टर अतीक अहमद के पक्ष में जमकर नारेबाजी हुई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ भी खूब नारेबाजी हुई. ये वाकया पटना रेलवे स्टेशन से सटे जामा मस्जिद में अलविदा की नमाज के बाद हुआ. सुरक्षा के लिए वहां पुलिस बल तैनात थी लेकिन पुलिस के जवानों ने नारेबाजी करने वालों से दूरी बनाये रखी.
पटना की जामा मस्जिद के बाहर अलविदा की नमाज के बाद जब बीच सड़क पर शहीद अतीक अहमद अमर रहे और मोदी-योगी मुर्दाबाद के नारे लगने लगे तो लोग हैरान रह गये. नमाज पढ़ कर उठे लोगों के एक समूह ने सडक पर नारेबाजी करनी शुरू कर दी. उन्होंने काफी देर तक नारेबाजी की. इस दौरान कोई पुलिसवाला उनकी ओर झांकने तक नहीं आया.
नारेबाजी का नेतृत्व कर रहे व्यक्ति ने अपना नाम रईस गजनवी बतलाया. उसने मीडिया के सामने कहा-आज हमने दुआ किया..या अल्लाह, अतीक अहमद की शहादत को कबूल फरमा. आज हमने यही दुआ किया अल्लाह से कि अतीक अहमद, अशरफ अहमद और असद अहमद की शहादत को कबूल फरमा. उन्हें मारा गया. योगी सरकार ने उन्हें प्लांड वे में मरवाया. इसमें कोर्ट, मीडिया, सरकार और पुलिस सबका हाथ है.
रईस गजनवी ने कहा-शहीद हुआ है अतीक अहमद. रोजा के दिन में उसको सरकार और पुलिस ने अपराधियों के जरिये मरवाया. पूरी दुनिया के मुसलमानों की नजर में वह शहीद हो गया. उसकी हत्या के लिए कोर्ट भी जिम्मेवार है.