ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / bihar / पटना में सब्जी मंडी बंद करने का आदेश, डीएम ने दिया सख्त निर्देश

पटना में सब्जी मंडी बंद करने का आदेश, डीएम ने दिया सख्त निर्देश

19-Sep-2020 09:38 PM

PATNA :  इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. पटना डीएम कुमार रवि ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है. डीएम ने दो सब्जी मंडियों को बंद करने का निर्देश दिया है. इसके अलावा बिना मास्क के चलने वालों के ऊपर कड़ा एक्शन लिया गया है. बिना मास्क पहनकर चलने वाले  749  लोगों के कोरोना टेस्टिंग में 6 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं, जिन्हें बामेति आइसोलेशन सेंटर में भेजा गया है.


पटना डीएम कुमार रवि ने लापरवाही को देखते हुए एक बड़ा फैसला लिया है. राजेंद्र नगर सब्जी मंडी और कंकड़बाग सब्जी मंडी को अगले 3 दिन के लिए बंद करने का आदेश दिया गया है. जिलाधिकारी के निर्देश पर भीड़भाड़ वाले सब्जी मंडियों में मास्क का प्रयोग और सोशल डिस्टेंस की जांच की गई. सदर अनुमंडल पदाधिकारी नितिन कुमार सिंह द्वारा प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कड़ाई से जांच की. इस दौरान राजेंद्र नगर सब्जी मंडी और कंकड़बाग सब्जी मंडी में ग्राहक और दुकानदार बिना मास्क के दिखाई दिए. इस दौरान लोगों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का भी पालन करते हुए नहीं देखा गया.


पटना डीएम ने कहा कि बिना मास्क वाले व्यक्तियों के विरुद्ध जांच अभियान लगातार जारी रहेगा तथा विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.  डीएम ने कहा कि सावधानी ही बचाव है. इसलिए संक्रमण के इस दौर में सभी लोग सजग रहें सतर्क रहें सुरक्षित रहें एवं स्वस्थ रहें.  इसके लिए जिलाधिकारी द्वारा 7 स्थानों को चिन्हित करते हुए ढाबा दल का गठन किया गया और बिना मास्क वाले व्यक्तियों की सघन जांच की गई. उन स्थलों पर मेडिकल टीम की तैनाती की गई थी और उनके द्वारा बिना मास्क वाले व्यक्तियों की कोरोना जांच की गई. बिना मास्क पहनकर चलने वाले  749  लोगों के कोरोना टेस्टिंग में 6 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं, जिन्हें बामेति आइसोलेशन सेंटर में भेजा गया है.


सगुना मोड़ में 74 व्यक्ति की जांच की गई. एयरपोर्ट पर 51 बिना मास्क वाले व्यक्ति की जांच की गई. मौर्य लोक कंपलेक्स में 45 व्यक्ति, मौर्या होटल में 161 व्यक्ति, पटना जंक्शन रेलवे स्टेशन पर 50 व्यक्ति, ज्ञान भवन गांधी मैदान के पास 212 व्यक्ति और बस स्टैंड मीठापुर में 156 व्यक्ति की जांच की गई. यह सभी व्यक्ति बिना मास्क के थे. कुल 749 बिना मास्क वाले व्यक्तियों में 6 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए हैं, जिन्हें बामेती आइसोलेशन सेंटर भेजा गया है.