ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
10-Sep-2025 05:36 PM
By First Bihar
PATNA: पटना सिटी की खाजेकलां थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार कारोबार का खुलासा किया है। पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार किया जबकि उसका अन्य साथ मौके से भागने में सफल हो गया। पुलिस ने उसके पास से पिस्टल, कट्टा, कारतूस और हथियार बनाने के उपकरण बरामद किया है। पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है।
मिली जानकारी के अनुसार 9 सितम्बर 2025 की रात करीब 8:30 बजे अपर थानाध्यक्ष विधानंद वर्मा को यह गुप्त सूचना मिली थी कि नून का चौराहा स्थित मध्य बिहार ग्रामीण बैंक के पास अवैध हथियार और कारतूस के साथ एक अपराधी मौजूद है। सूचना मिलते ही अपर थानाध्यक्ष खुद गश्ती दल के साथ मौके पर पहुंचे और कार्रवाई करते हुए एक बदमाश को धड़ दबोचा।
गिरफ्तार अपराधी की पहचान खाजेकलां थाना क्षेत्र के नून का चौराहा स्थित स्व. मोहम्मद परवेज आलम के पुत्र मोहम्मद आजाद उर्फ सोनू के रूप में हुई है। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तब उसके पास से एक लावा कंपनी का एंड्रॉइड मोबाइल, 45 जिंदा कारतूस (7.65MM) और 9700 कैश बरामद किया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
पटना से क्राइम रिपोर्टर सूरज की रिपोर्ट
पटना में अवैध हथियार कारोबार का खुलासा: पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार किया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। आरोपी के पास से पिस्टल, कट्टा, कारतूस और हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं।#Patna #IllegalArmsTrade #CrimeNews #ArmsSeized #BiharPolice #PatnaCrime… pic.twitter.com/s93CAJmVgm
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) September 10, 2025