ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
17-Apr-2020 08:18 AM
PATNA : पटना हाई कोर्ट के पूर्व जज न्यायमूर्ति प्रकाश चंद्र वर्मा नहीं रहे।गुरुवार को लखनऊ स्थित राम मनोहर लोहिया अस्पताल में अंतिम सांस ली।दोपहर करीब दो बजे इनका निधन हो गया।
1951में जन्मे स्वर्गीय वर्मा 1976 में इलाहाबाद हाई कोर्ट में वकालत पेशा की शुरुआत की और इन्हें इलाहाबाद हाई कोर्ट के लखनऊ बेंच में जज नियुक्त किया गया।बाद में इन्हें उत्तराखंड हाई कोर्ट स्थान्तरित किया गया जहां इन्हें कई बार कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश बनाया गया।उसके बाद उन्हें दुबारा इलाहाबाद हाई कोर्ट लाया गया।वहां से पटना हाई कोर्ट में बतौर जज स्थान्तरित किया गया।
2011 में न्यायमूर्ति प्रकाश चंद्र वर्मा ने पटना हाई कोर्ट के जज के रूप में शपथ ली और 2013 में सेवानिवृत्त हुये।सेवानिवृत्त के बाद लखनऊ में रह रहे थे।पिछले सप्ताह सिर में तेज दर्द की शिकायत के बाद उन्हें आनन-फानन में लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
डाक्टरों ने ब्रेन हैमरेज होने की जानकारी दी।तीन दिन पहले उनका ऑपरेशन किया गया था लेकिन बचाया नही जा सका। पटना हाई कोर्ट में न्यायमूर्ति पी सी वर्मा मुकदमों की त्वरित सुनवाई और निर्णय लेने की शैली के लिए वकीलों के बीच काफी सुर्खियों में रहे थे ।