ब्रेकिंग न्यूज़

LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

Home / bihar / पटना-गया के बीच एक जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की शुरुआत, सभी स्टेशनों पर...

पटना-गया के बीच एक जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की शुरुआत, सभी स्टेशनों पर रुकेगी

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए पटना-गया के बीच नई पैसेंजर स्पेशल ट्रेन (03611/03612) शुरू की है। यह ट्रेन सभी स्टेशनों पर रुकेगी जिससे दैनिक यात्रियों को सहुलियत होगी।

23-Mar-2026 08:38 PM

By First Bihar

HAJIPUR: यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर रेलवे द्वारा पटना और गया के मध्य अतिरिक्त रेल सेवा उपलब्ध कराते हुए एक जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन 03611/03612 का परिचालन प्रारंभ किया गया है । यह पैसेंजर स्पेशल पटना और गया के मध्य सभी हाल्ट/स्टेशनों पर रुकेगी ।   इस पैसेंजर स्पेशल में साधारण श्रेणी के 20 एवं एसएलआर के 02 कोच सहित कुल 22 कोच होंगे । इस रेल सेवा से अन्य यात्रियों के साथ ही साथ दैनिक यात्री विशेष रूप से लाभान्वित होंगे । 


गाड़ी सं. 03611 पटना-गया स्पेशल दिनांक 23.03.2026 से 06.04.2026 तक प्रतिदिन पटना से 17.15 बजे खुलकर 17.41 बजे पुनपुन, 17.45 बजे जटडुमरी, 18.09 बजे तरेगना, 18.40 बजे जहानाबाद, 19.10 बजे टेहटा, 19.37 बजे बेला सहित सभी हाल्ट/स्टेशनों पर रुकते हुए 20.35 बजे गया पहुंचेगी । 


इसी तरह गाड़ी सं. 03612 गया-पटना स्पेशल दिनांक 24.03.2026 से 06.04.2026 तक प्रतिदिन गया से 05.00 बजे खुलकर 05.27 बजे बेला, 05.55 बजे टेहटा, 06.18 बजे जहानाबाद, 06.47 बजे तरेगना, 07.14 बजे जटडुमरी, 07.19 बजे पुनपुन सहित सभी हाल्ट/स्टेशनों पर रुकते हुए 08.00 बजे पटना पहुंचेगी ।