PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार
19-Mar-2026 12:45 PM
By FIRST BIHAR
LPG cylinder Bihar: पटना में महज 12 दिनों के भीतर गैस सिलेंडर का बैकलॉग 1.80 लाख के पार पहुंच गया है। इस स्थिति ने लोगों के बीच चिंता बढ़ा दी है। हालांकि, प्रशासन का कहना है कि यह वास्तविक कमी नहीं, बल्कि पैनिक बुकिंग का नतीजा है।
बताया जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव तथा कच्चे तेल और गैस आपूर्ति में करीब 20 प्रतिशत कटौती की खबरों ने लोगों में डर पैदा कर दिया। इसी वजह से बड़ी संख्या में लोगों ने जरूरत से पहले ही गैस सिलेंडर बुक कराना शुरू कर दिया।
पटना जिले में रोजाना लगभग 32 हजार सिलेंडरों की आपूर्ति हो रही है, जबकि बुकिंग का आंकड़ा 40 हजार तक पहुंच गया है। कुछ दिन पहले यह संख्या 50 हजार से भी अधिक हो गई थी, जिससे वितरण प्रणाली पर दबाव बढ़ा और बैकलॉग तेजी से बढ़कर 1,84,713 तक पहुंच गया।
जिले में कुल 136 गैस एजेंसियां हैं, जो करीब 16.65 लाख उपभोक्ताओं को सेवा देती हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार को 40,773 लोगों ने गैस बुक कराई, जबकि औसत दैनिक खपत 33,603 सिलेंडर है। हालांकि राहत की बात यह है कि पिछले तीन दिनों में बुकिंग की संख्या घटकर 50 हजार से 40 हजार पर आ गई है, जिससे संकेत मिल रहा है कि अब स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है।
पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम और एडीएम सप्लाई रवींद्र कुमार दिवाकर ने लोगों से संयम बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यदि मांग में इसी तरह कमी आती रही और आपूर्ति सुचारू बनी रही, तो अगले 7 से 10 दिनों में स्थिति पूरी तरह सामान्य हो जाएगी।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पटना में गैस की कोई स्थायी कमी नहीं है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे अनावश्यक बुकिंग न करें, ताकि जरूरतमंद उपभोक्ताओं को समय पर गैस मिल सके।