छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद
02-Sep-2025 08:05 AM
By First Bihar
Patna News: मानसून में बारिश के कहर के बाद अब बिमारियों का दौर शुरु हो गया है। भारी बारिश और जलजमाव के कारण पटना में डेंगू के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। आएदिन मरीजों की संख्या में इजाफा हो रही है। बता दें कि सोमवार को 5 नए मरीजों की पुष्टि हुई, जिससे इस मौसम में कुल डेंगू मरीजों की संख्या 227 हो गई है।
दरअसल, स्वास्थ्य विभाग ने शहर के 6 नगर निगम अंचलों में 20 इलाकों को डेंगू के हॉटस्पॉट के रूप में चिन्हित किया है। इन जगहों पर पहले ही 5 से ज्यादा मरीज मिल चुके हैं। डेंगू के मरीजों में 11 साल के बच्चों से लेकर 70 साल तक के बुजुर्ग भी शामिल हैं।
सबसे ज्यादा प्रभावित इलाके में बांकीपुर है, जिसमें 92 मामले सामने आएं हैं। इसके अलावा पाटलिपुत्र में 61 मामले, नूतन राजधानी में 29, पटना सिटी में 20, अजीमाबाद में18 और पटना के पॉश इलाका कंकड़बाग में 15 मामले सामने आए है। ग्रामीण इलाकों में फुलवारीशरीफ और दानापुर सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।
ने सभी प्रमुख अस्पतालों को डेंगू मरीजों के लिए विशेष व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। पीएमसीएच में डेंगू के मरीजों के लिए 10 बेड वाला एक विशेष वार्ड तैयार किया गया है, जिसमें मच्छरदानी, अलग नर्सिंग स्टाफ और खास ड्यूटी शेड्यूल की व्यवस्था है।
स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि घर और आसपास पानी जमा न होने दें। कूलर, गमले और पानी की टंकी को साफ रखें। सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें। पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें। मच्छर से बचाव के लिए क्रीम और स्प्रे का प्रयोग करें। बुखार होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं।