ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
08-Dec-2020 09:30 AM
By Ganesh Samrat
PATNA : नए कृषि कानून को किसान विरोधी बताते हुए उसके खिलाफ आहूत भारत बंद को लेकर देशभर में अहले सुबह महागठबंधन और जाप के कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए है .
भारत बंद को सफल बनाने के लिए शाहाबाद जगदीशपुर से धान की बोरी लेकर पूर्व विधायक सह जाप नेता भाई दिनेश पटना के डाकबंगला चौराहा पहुंचे हैं, जहां वे अपने समर्थकों के साथ प्रदर्शन कर रहे हैं.
भाई दिनेश का कहना है किसानों के फसलों का समर्थन मूल्य नहीं मिलने की वजह से शाहाबाद का इलाका जो धान का कटोरा है वहां पर धान 800 से एक हजार रुपये बोरी बिक रहा है. जबकि सरकार ने न्यूनतम मूल्य 1800 रखा है. लेकिन आज जब किसानों का धान तैयार है तो उसे खरीदने वाला कोई नहीं है और ना ही उचित मूल्य मिल रहा है. सुबह से ही पटना के डाकबंग्ला चौराहे पर भाई दिनेश बंद के समर्थन में उतरे हैं.
बता दें कि केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों ने आज भारत बंद बुलाया है. जिसका असर पूरे देश में सुबह से ही देखने को मिल रहा है. बिहार में भी बंद के समर्थक कई जगहों पर ट्रेन को रोककर और सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे हैं.